---विज्ञापन---

मिल गया 6.6 करोड़ साल पुराना वो उल्कापिंड! जिसने पृथ्वी से मिटा दिया था डायनासोर का अस्तित्व

वैज्ञानिकों के अनुसार, पृथ्वी पर मिलने वाले अब तक के सभी एस्टेरॉयड्स में ऐसे उल्कापिंडों की हिस्सेदारी महज करीब पांच प्रतिशत है. 6.6 करोड़ो साल पहले पृथ्वी से टकराने वाला लगभग 10 किलोमीटर चौड़ा विशाल उल्कापिंड आज के मेक्सिको स्थित युकातान प्रायद्वीप से टकराया था.

---विज्ञापन---

पृथ्वी पर हम इंसानों के पूर्वजों को आए कुछ लाख साल ही हुए हैं, लेकिन करोड़ों वर्ष पहले धरती पर खूंखार और विशालकाय डायनासोर का कब्जा था. करीब 6.6 करोड़ साल पहले अगर वो खगोलीय हादसा ना हुआ होता तो शायद आज भी हम और आप अस्तित्व में नहीं होते. अगर होते भी तो कहीं न कहीं छिपकर अपनी जान बचा रहे होते. जी हां, करोड़ो साल पहले अंतरिक्ष से आए एक उल्कापिंड ने पृथ्वी से डायनासोर का अस्तित्व मिटा दिया, अब वैज्ञानिकों ने उसी दुर्लभ उल्कापिंड की पहचान कर ली है.

75 प्रतिशत जीव-जंतुओं का सफाया


आपको जानकर हैरानी होगी कि उल्कापिंड के टक्कर से पृथ्वी पर करीब 75 प्रतिशत जीव-जंतुओं का सफाया हो गया था. वैज्ञानिकों ने पहली बार यह पता लगा लिया है कि आखिर वह उल्कापिंड किस प्रकार का था, जिसकी टक्कर ने पृथ्वी के इतिहास में लाखों जिव-जंतुओ को एक झटके में विलुप्त कर दिया. ये रिसर्च कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया (UBC) में फ्रांस, बेल्जियम और ऑस्ट्रिया के वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने की.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: रेलवे स्टेशन के नाम में क्यों जुड़ते होते हैं ‘टर्मिनल’, ‘जंक्शन’ और ‘कैंट’? क्या आप जानते हैं सही जवाब

वैज्ञानिकों की नायाब खोज


रिसर्च के नतीजे Science Advances मैगजीन में प्रकाशित की गई है. रिपोर्ट में बताया गया कि वैज्ञानिकों ने क्रिटेशियस-पैलियोजीन काल से जुड़ी मिट्टी की एक बेहद पतली परत में सुरक्षित निकेल की जांच की. अपनी खोज में वैज्ञानिकों ने पाया कि पृथ्वी से टकराने वाला पिंड एक दुर्लभ कार्बोनेशियस CO कॉन्ड्राइट था. दिलचस्प बात ये है कि ऐसा उल्कापिंड सौरमंडल के सबसे प्राचीन और सबसे कम पाए जाने वाले एस्टेरॉयड में शामिल है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Ice Cream Capital Of The World: दुनिया की आइसक्रीम राजधानी कहलाता है ये शहर, जानिए इसके पीछे की दिलचस्प कहानी

महाप्रलय जैसा था टक्कर के बाद का नजारा


वैज्ञानिकों के अनुसार, पृथ्वी पर मिलने वाले अब तक के सभी एस्टेरॉयड्स में ऐसे उल्कापिंडों की हिस्सेदारी महज करीब पांच प्रतिशत है. 6.6 करोड़ो साल पहले पृथ्वी से टकराने वाला लगभग 10 किलोमीटर चौड़ा विशाल उल्कापिंड आज के मेक्सिको स्थित युकातान प्रायद्वीप से टकराया था, जिससे चिक्सुलुब (Chicxulub) क्रेटर बना. टक्कर इतना भयानक था कि पूरी पृथ्वी भूकंप से कांप गई और विशाल सुनामी, जंगलों में आग और चारों तरफ जहरीली धूल और गैस का गुबार फैल गया. कई वर्षों तक तो सूरज की रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच सकी, जिससे डायनासोर समेत कई जीव हमेशा के लिए विलुप्त हो गए.

---विज्ञापन---

First published on: Jul 22, 2026 02:38 PM

End of Article

About the Author

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola