---विज्ञापन---

Vastu Tips: किचन में नहीं रखनी चाहिए 5 चीजें, वरना अपशकुन तय

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में किचन (रसोई घर) के लिए नियम बहुत स्पष्ट हैं कि किचन में कौन-सी चीज कहां होनी चाहिए और क्या नहीं होना चाहिए। कुछ चीजें किचन में रखने के लिए वास्तु शास्त्र में मनाही है, क्योंकि उनसे वास्तु दोष उत्पन्न होता है। आइए जानते हैं कि ये चीजें क्या हैं?

---विज्ञापन---

Vastu Tips: हर घर में किचन यानी रसोई घर एक बहुत महत्वपूर्ण भाग है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, न केवल भोजन और स्वास्थ्य बल्कि घर की धन-संबंधी जरूरतों को भी प्रभावित करती है। किचन में कुछ चीजों को रखने के लिए मनाही है। इस शास्त्र के अनुसार, मनाही किए गए चीजों को किचन में रखने से वास्तु दोष होता है, जो दुर्भाग्य को बढ़ावा देते हैं। इससे आर्थिक नुकसान होने के साथ कुछ अनिष्ट भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि किचन में कौन-कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए और उन्हें रखने से क्या असर होता है?

खाली डब्बे और जार

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में जब कोई डब्बा या जार खाली हो जाए, तो उसे किचन से तुरंत हटा देना चाहिए। इन्हें लंबे समय तक किचन में रखने से घर में दरिद्रता का प्रवेश हो सकता है। घर में धन की कमी हो सकती है और आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं।

---विज्ञापन---

जूठे और बासी भोजन

जूठे और बासी भोजन से, वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में नकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोतरी होती है। इन का किचन में होना देवी अन्नपूर्णा को नाराज कर सकता है। यह घर के सदस्यों की आमदनी पर नकारात्मक असर डालता है। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि खाने-पीने की जिन चीजों की एक्सपायरी डेट निकल चुकी है, उसे भी तत्काल हटा दें।

खुले स्थान में तेज और नुकीली वस्तुएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, चाकू और कैंची जैसी नुकीली वस्तुओं को हमेशा सही स्थान पर रखना चाहिए। इनके खुले स्थान पर होने से एक तो दुर्घटनाएं हो सकती है और दूसरा इनके अव्यवस्थित होने से घर में वित्तीय अस्थिरता शुरू हो सकती है।

---विज्ञापन---

टूटे हुए बर्तन

वास्तु सिद्धांतों के मुताबिक, टूटी हुई थालियां, छोटी डिश, बाउल, गिलास आदि किचन ही नहीं, घर में में भी नहीं होनी चाहिए, अन्यथा टूटे हुए बर्तन आर्थिक नुकसान का कारण बनती हैं और हर तरह की प्रगति में बाधा और रूकावट पैदा करती हैं।

ये भी पढ़ें: Ganesh Puja: केवल दूर्वा घास नहीं, 5 पत्तों को चढ़ाने से भी प्रसन्न होते हैं गणेशजी

---विज्ञापन---

बिना उपयोग के किचन टूल्स

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस प्रकार टूटे हुए बर्तन रखने से धन और घर के विकास पर नकारात्मक असर पड़ता है, वैसा ही प्रभाव किचन में बिना उपयोग के किचन टूल्स रखने से होता है।

ये भी पढ़ें: Rudraksha Rules: रुद्राक्ष पहनने से पहले ध्यान में रखें 5 बातें

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 10, 2024 06:39 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola