---विज्ञापन---

चीनी में फंगस लग जाए तो क्या करें? अपनाएं ये स्टोरिंग हैक, नहीं होगी चिपचिपी 

Moisture In Sugar: चीनी को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए आपको स्टोरिंग टिप्स पर ध्यान देने की जरूरत है. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है और डिब्बा नमी की वजह से खराब हो सकता है.  

---विज्ञापन---

Sugar Moisture Prevent Tips In Hindi: चीनी का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है. इसलिए पूरे महीने की चीनी लोग लाकर रख देते हैं, लेकिन बरसात आते ही परेशानी काफी बढ़ जाती है. चीनी में नमी पैदा होने लगती है, जिससे उसमें चिपचिपाहट पैदा होने लगती है. हालांकि, अगर चीनी में केवल हल्की नमी है तो उसे सुखाकर दोबारा रखा जा सकता है. वहीं, अगर इसमें फंगस, कीड़े या बदबू आ रही है तो उसे तुरंत फेंक देना ही सही नहीं है. अगर ढेर सारी चीनी है तो परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए सही स्टोरेज आदतें अपनाकर आप चीनी को लंबे समय तक सूखा, साफ और इस्तेमाल करने लायक बना सकते हैं. बता दें, चीनी में फंगस लगने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन अगर नमी पर ध्यान ना दिया जाए तो परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए चीनी को नमी और फंगस से बचाना चाहिए, ताकि लंबे वक्त तक इसे स्टोर किया जा सके.  

इसे भी पढ़ें- इंडक्शन पर दूध गर्म करते वक्त लग सकता है करंट, अगर इन बातों का नहीं रखा ध्यान

---विज्ञापन---

क्या चीनी में सचमुच फंगस लग सकती है?

शुद्ध सफेद चीनी में पानी की मात्रा बहुत कम होती है, इसलिए उस पर सीधे फंगस लगना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, इसलिए अगर चीनी में नमी पहुंच जाए, पानी की बूंदें गिर जाएं या उसे लंबे समय तक खुले बर्तन में रखा जाए तो उसमें फंगस, कीड़े या गंदगी पनप सकती है. खासकर ब्राउन शुगर और गुड़ में नमी ज्यादा होने के कारण फंगस का खतरा बढ़ जाता है. 

अगर चीनी में फंगस दिखे तो क्या करें?

अगर चीनी में हरे या काले रंग की फंगस दिखाई दे तो इसे नजरअंदाज ना करें. इसका सेवन करना हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है. ऐसे में आपको फंगस को चीनी से साफ करनी चाहिए या ज्यादा खराब होने पर फेंक देनी चाहिए. वहीं, जिस डिब्बे में चीनी रखी जाती है तो उसे गर्म पानी और साबुन से अच्छी तरह से धोकर सुखाएं. इसके बाद ही चीनी डिब्बे में करें और इस्तेमाल करने लायक बनाएं. 

---विज्ञापन---

चीनी को चिपचिपा होने से कैसे बचाएं? | cheeni chipchipi hone se kaise bachaye 

  • चीनी को नमी से बचाने के लिए आप अच्छी क्वालिटी के एयरटाइट डिब्बे का इस्तेमाल करें. इससे चीनी में नमी नहीं आएगी और आप आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं. 
  • चीनी का डिब्बा गैस स्टोव, सिंक या ऐसी जगह से दूर रखें जहां भाप या पानी की आसानी से आने का खतरा हो. 
  • गीला या हल्का नम चम्मच भी चीनी में नमी पहुंचा सकता है, जिससे वह चिपचिपी होने लगती है.

इसे भी पढ़ें- नाश्ते में पोहा और पराठे से हटकर बनाएं वेजिटेबल उत्तपम, हर कोई करेगा तारीफ

First published on: Jul 07, 2026 11:35 AM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola