---विज्ञापन---

प्लास्टिक या फिर लोहे का कूलर, गर्मी में कौन देगा सबसे ठंडी हवा? खरीदने से पहले जान लें अंतर

Plastic Cooler Vs Iron Cooler Comparison: क्या आप भी इस गर्मी में कूलर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन इस बात को लेकर चिंता में है कि प्लास्टिक का कूलर लें या लोहे का? आइए जानते हैं आपके लिए कौन सा बेस्ट.

---विज्ञापन---

Ghar Ke Liye Best Cooler Kaun Sa Hai: गर्मियों का मौसम आते ही घरों में गर्म हवा से राहत पाने की चिंता शुरू हो जाती है. तेज धूप, हीटवेव और उमस भरे दिन लोगों को परेशान कर देते हैं, ऐसे में कूलर एक सस्ता और असरदार विकल्प बनकर सामने आता है. लेकिन बाजार में कई तरह के कूलर मिलते हैं, जिसको लेकर अक्सर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि Iron (मेटल) कूलर लें या Plastic कूलर. दोनों के अपने फायदे और कमियां हैं, इसलिए सही चुनाव करना जरूरी हो जाता है ताकि गर्मी में आपको ठंडक के साथ आराम भी मिल सके. आइए जानते हैं कौन सा है बेस्ट.

यह भी पढ़ें: रोजाना स्क्वाट्स (Squats) करने से शरीर में क्या बदलाव होंगे? जानिए सेहत के लिए कितनी

---विज्ञापन---

Iron और Plastic की कूलिंग में कितना अंतर

मेटल यानी आयरन कूलर लंबे समय से इस्तेमाल में आ रहे हैं और अपनी मजबूत बॉडी के लिए जाने जाते हैं. इनमें बड़े फैन, ताकतवर मोटर और ज्यादा पानी स्टोर करने की क्षमता होती है, जिससे ये बड़े कमरों में भी अच्छी कूलिंग देते हैं. वहीं, प्लास्टिक कूलर हल्के और मॉडर्न डिजाइन में आते हैं, जिन्हें आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है. इन कूलर्स में जंग लगने का खतरा नहीं होता, लेकिन इनकी मजबूती मेटल कूलर जितनी नहीं होती.

दोनों में क्या है बड़ा फर्क?

कूलिंग: कूलिंग मुख्य रूप से मोटर, फैन और कूलिंग पैड पर निर्भर करती है, लेकिन बड़े मेटल कूलर बड़े स्पेस में ज्यादा असरदार होते हैं.

---विज्ञापन---

वजन और पोर्टेबिलिटी: प्लास्टिक कूलर हल्के होते हैं, जबकि आयरन कूलर भारी होते हैं और उन्हें मूव करना मुश्किल होता है.

बिजली खपत: आयरन कूलर में आमतौर पर ज्यादा पावरफुल मोटर होती है, इसलिए बिजली खपत थोड़ी ज्यादा हो सकती है. वहीं, प्लास्टिक कूलर कम बिजली खर्च करते हैं.

---विज्ञापन---

टिकाऊपन: आयरन कूलर ज्यादा मजबूत होते हैं, लेकिन सही देखभाल न करने पर जंग लग सकता है. वहीं, Plastic कूलर में जंग नहीं लगता, लेकिन समय के साथ क्रैक आ सकते हैं.

मेंटेनेंस: Plastic कूलर का रखरखाव आसान होता है, जबकि मेटल कूलर को ज्यादा ध्यान की जरूरत होती है.

---विज्ञापन---

आखिर आपके लिए कौन सा कूलर रहेगा बेहतर?

अगर आप बड़े कमरे या खुले एरिया के लिए कूलर ढूंढ रहे हैं और आपको ज्यादा कूलिंग चाहिए, तो Iron कूलर बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. वहीं, अगर आपका बजट कम है, आपको हल्का और आसानी से मूव करने वाला कूलर चाहिए और कम मेंटेनेंस पसंद है, तो प्लास्टिक कूलर आपके लिए सही रहेगा. सही कूलर का चुनाव आपकी जरूरत, बजट और इस्तेमाल पर निर्भर करता है; इसलिए खरीदने से पहले इन सभी बातों को ध्यान में जरूर रखें, ताकि गर्मी के दिनों में आपको सुकून भरी ठंडी हवा मिल सके.

यह भी पढ़ें: धरती पर मिला स्वर्ग का शॉर्टकट! उत्तराखंड का 16 किलोमीटर लंबा ये ट्रेक, जहां मौजूद है भक्ति और आस्था का संगम

---विज्ञापन---

First published on: May 05, 2026 07:32 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola