---विज्ञापन---

साल 2026 में ये 6 संकल्प बदल देंगे रिश्ते की किस्मत, एक-दूसरे में बढ़ेगा प्यार और कभी नहीं होगी लड़ाई

New Year Revaluations: अगले साल अपने पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत करने और प्यार बढ़ाने के लिए बैठकर बात करना जरूरी है. अगर आप बात करने की सोच रहे हैं तो आपको इन 6 संकल्पों को नहीं भूलना चाहिए, क्योंकि ये आपके रिश्ते को बूस्ट करने का काम करेंगे. 

---विज्ञापन---

Relationship Trend For Couples: आजकल रोमांटिक रिश्ते बनाने और उन्हें निभाने का तरीका काफी बदल गया है. हो सकता है आने वाले साल में प्यार की परिभाषा और बदल जाए. इसलिए जरूरी है कि आप अपनी पूरी तैयारी करके रखें और रिश्ते को मजबूत बनाने पर जोर दें. इमोशनल अटैचमेंट के साथ-साथ प्रोफेशनल चीजें और लाइफस्टाइल को बैलेंस करने पर भी बात करें. कई बार प्यार होने के बाद भी लड़ाई हो जाती है और रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है. इसलिए एक-दूसरे को समझना जरूरी है. साथ ही, आपको अपने पार्टनर से इन 6 संकल्पों पर भी जोर देना चाहिए ताकि पार्टनर की जिंदगी खुशहाली से भर जाए. 

इसे भी पढ़ें- कौन सा पौधा 24/7 ऑक्सीजन देता है? NASA के वैज्ञानिकों ने बताया कौन सा पौधा प्राकृतिक रूप से हवा को साफ करता है

---विज्ञापन---

6 संकल्प बदल देंगे पार्टनर की किस्मत | 2026 Revaluations for Couples

  • एक रिश्ते में पार्टनर को चाहिए कि उसे प्यार के साथ सपोर्ट भी मिले. कोई भी स्थिति हो, लेकिन पार्टनर उसका साथ ना छोड़े. यही हर किसी की इच्छा होती है. आप आने वाले साल में इस एक-दूसरे को सपोर्ट करने पर जोर दे सकते हैं. 
  • अगर आप शादीशुदा हैं और बच्चे नहीं हैं तो अगले साल प्लान करें. अगर रिलेशनशिप में हैं तो शादी करने को लेकर अपने पार्टनर से बात करें. यकीनन आपको अपने रिश्ते को लेकर एक लाइन मिलेगी जिसके आधार पर फ्यूचर प्लान किया जा सकता है. 
  • एक-दूसरे की छोटी-छोटी सफलताओं और पलों को महत्व दें. उन्हें सेलिब्रेट करें और अपने पार्टनर से संकल्प लें कि वह इसके लिए वक्त निकालेगा और सेलिब्रेशन के लिए कहीं बाहर जाएगा. 
  • सॉरी बोलने के लिए एक-दूसरे का इंतजार करने के बजाय खुद आकर सॉरी बोलने का संकल्प लें और अपने आने वाले साल में रिश्ते को बेहतर बनाएं. इससे आपका पार्टनर आपके इमोशन को भी समझेगा. 
  • अपनी भावनाओं और विचारों को एक-दूसरे के साथ साझा करें और साथी की बात ध्यान से सुनें. जब आपका पार्टनर बोल रहा हो, तो उसे पूरा ध्यान दें और समझने की कोशिश करें. बहस ना करने का संकल्प लें और आने वाले साल को महत्व दें. 

इसे भी पढ़ें- बच्चों के गुस्से को शांत करने के लिए क्या करें? एक्सपर्ट ने बताया किस तरह टैंट्रम दिखा रहे बच्चे को करें हैंडल

First published on: Dec 21, 2025 04:28 PM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola