---विज्ञापन---

आटे में कीड़े लगने की समस्या होगी दूर, अपनाएं ये आसान किचन हैक्स

Bugs Prevent Tips: आटे में कीड़े लगने की समस्या से बचने का सबसे अच्छा तरीका है सही तरह से स्टोर करना. अगर शुरुआत में थोड़े बहुत कीड़े दिखें और आटा खराब न हुआ हो तो धूप, छलनी और फ्रीजर जैसे हैक्स का इस्तेमाल करें.

---विज्ञापन---

Barish Mein Kaam Karna: बरसात और उमस के मौसम में आटे में कीड़े लगना एक आम समस्या है. नमी और गलत तरीके से स्टोर करने के वजह आटे में छोटे-छोटे कीड़े या घुन पनपने लगते हैं. कई लोग ऐसे में पूरा आटा फेंक देते हैं, जबकि अगर कीड़ों की संख्या बहुत ज्यादा न हो और आटे में बदबू, फफूंदी या रंग में बदलाव न आया हो तो कुछ आसान तरीकों से कीड़ों को अलग किया जा सकता है. साथ ही, सही तरह से स्टोरेज अपनाकर इस समस्या से बचा भी जा सकता है. इसलिए बरसात में आटे में कीड़े होने से बचाएं और इस लेख में बताए गए टिप्स को अपनाएं.

इसे भी पढ़ें- बाथरूम का बरसों पुराना एग्जॉस्ट फैन पड़ गया काला, इस तरीके से बनाएं नए जैसा क्लीन

---विज्ञापन---

अगर आटे में कीड़े लग जाएं तो क्या करें?

धूप में रखें- आटे को एक साफ और सूखी ट्रे में फैलाकर 2 घंटे हल्की धूप में रखें. इससे कीड़े बाहर निकलने लगते हैं और नमी भी कम हो जाती है. 

छलनी से छान लें- आटे को बारीक छलनी से छानें. इससे कीड़े और उनके अंडे काफी हद तक अलग हो जाते हैं. 

---विज्ञापन---

फ्रीजर का इस्तेमाल करें- अगर आटे में शुरुआत में ही कीड़े दिखाई दें तो एयरटाइट डिब्बे में बंद करके 24 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें. कम तापमान कीड़ों और उनके अंडों को खत्म करने में मदद कर सकता है. 

आटे में कीड़े लगने से कैसे बचाएं?

  • आटे को हमेशा अच्छी तरह बंद होने वाले एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें ताकि नमी और कीड़े अंदर न जा सकें. 
  • डिब्बे में 2 सूखे तेजपत्ते रखने से कई लोग कीड़ों को दूर रखने में मदद मानते हैं. इसकी तेज खुशबू कीटों को? कम कर सकती है. 
  • सूखी नीम की पत्तियां भी अनाज और आटे को कीड़ों से बचाने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं. 
  • अगर घर में आटे की खपत कम है तो जरूरत के हिसाब से ही खरीदें. साथ ही, लंबे समय तक रखा आटा जल्दी खराब हो सकता है. 

कब आटा बिल्कुल नहीं खाना चाहिए?

  • आटे से तेज बदबू आने लगे. 
  • उसमें फफूंदी दिखाई दे. 
  • रंग बदल गया हो. 
  •  बहुत अधिक कीड़े या उनके जाले नजर आएं. 
  • आटा चिपचिपा या नम महसूस हो.

इस तरह आप आटे को लंबे वक्त तक स्टोर कर सकते हैं और अगर आटे में कीड़े ज्यादा हो रहे हैं तो इन टिप्स को अपनाएं.

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़ें- मानसून में डल पड़ गई है त्वचा? घर पर बनाएं ये फेस पैक्स, लौट आएगी नैचुरल चमक

First published on: Jul 23, 2026 07:36 AM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola