---विज्ञापन---

Sarkari Naukri 2026: ISRO में असिस्टेंट और जूनियर पर्सनल असिस्टेंट की 242 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रोसेस

ISRO Assistant Recruitment 2026: ग्रेजुएशन पास युवा, जो सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, उनके लिए ISRO ने बंपर भर्तियां निकाली है. नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 242 पदों पर असिस्टेंट और जूनियर पर्सनल असिसिटेंट की भर्ती होनी है. जानिए क्या है योग्यता और जरूरी शर्तें.

---विज्ञापन---

खबर की मुख्य बातें:-

  • ISRO ने असिस्टेंट और जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के 242 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है.
  • ऑनलाइन आवेदन 27 जुलाई 2026 से शुरू होंगे और 16 अगस्त 2026 तक चलेंगे.
  • आवेदन के लिए 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री, कंप्यूटर का ज्ञान और निर्धारित आयु सीमा जरूरी है.
  • चुने गए उम्मीदवारों को शुरुआती वेतन ₹25,500 प्रति माह मिलेगा और साथ ही कई अन्य सरकारी लाभ भी मिलेंगे.

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का बड़ा मौका है. अगर आप भारतीय अनुसंधान संगठन (ISRO) में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. जानकारी के अनुसार, ISRO ने असिस्टेंट और जूनियर पर्सनल असिसिटेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया की मदद से कुल 242 खाली पदों को भरा जाएगा, जिसका सीधा फायदा उनको होगा, जो नौकरी की तलाश में काफी वक्त से परेशान है. सरकारी नौकरी न सिर्फ सुरक्षित नौकरी होती है, बल्कि काफी सम्मानजनक भी होती है, खासतौर पर जब आप ISRO में काम कर रहे हो. अगर आप भी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, तो आइए इस स्टोरी में जानते हैं कौन, कब और कैसे कर सकता है अप्लाई?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- NEET UG 2026 Result Update: री-नीट रिजल्ट पर छात्रों ने उठाए सवाल, OMR शीट में गड़बड़ी और कम अंक मिलने के आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

कब खुलेगी आवेदन विंडो?

ISRO में असिस्टेंट और जूनियर पर्सनल असिसिटेंट की 242 पदों पर आवेदन करने के लिए विंडो 27 जुलाई 2026 से खोली जाएगी, पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रहने वाली है. यानी आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन करना होगा. साथ ही बता दें कि अवेदन की विंडो 16 अगस्त 2026 तक बंद हो जाएगी. इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अभी से सभी जरूरी दस्तावेजों को तैयार कर लें, और आवेदन शुरू होते ही जितना जल्दी हो सके अप्लाई कर दें, ताकि आखिरी वक्त में किसी तरह की देरी आप से इस सुनहरे अवसर को छीन न लें.

---विज्ञापन---

कौन कर सकता है ISRO की इस भर्ती में अप्लाई?

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना होगा, तभी वह इन भर्तियों के लिए योग्य माने जाएंगे. इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कम से कम 60 प्रतिशत मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. साथ ही, कैंडिडेट को कंप्यूटर चलाने का अच्छा-खासा ज्ञान भी होना जरूरी है. वहीं, उम्र सीमा की बात करें तो, नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 16 अगस्त, 2026 के आधार पर 28 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार, आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी.

जोनअसिस्टेंट/अपर डिवीजन क्लर्कजूनियर पर्सनल असिस्टेंट/स्टेनोग्राफर
अहमदाबाद2711211
बेंगलुरु24221910
हासन12
हैदराबाद132
महेंद्रगिरी72
नई दिल्ली1
श्रीहरिकोटा32314
तिरुवनंतपुरम6321
कुल111221781101

सिलेक्शन के बाद कितनी मिलेगी सैलरी?

ISRO के इस भर्ती में सिलेक्शन होने वाले उम्मीदवारों को 25,500 रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी. इतना ही नहीं, सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार कई अन्य सुविधाएं और भत्ते भी दिए जाएंगे. इनमें महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), ट्रांसपोर्ट अलाउंस, नई पेंशन योजना (NPS), मेडिकल सुविधाएं, रियायती कैंटीन सुविधा, सीमित आवासीय क्वार्टर (HRA के स्थान पर), अवकाश यात्रा रियायत (LTC), ग्रुप इंश्योरेंस और हाउस बिल्डिंग एडवांस जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

---विज्ञापन---

कैसे कर सकते हैं इन भर्ती के लिए अपलाई?

ISRO भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, इसलिए आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें;

  • सबसे पहले ISRO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर उपलब्ध Recruitment या Online Registration लिंक पर क्लिक करें.
  • नया रजिस्ट्रेशन करके मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
  • मांगे गए दस्तावेजों, फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
  • सभी जानकारी एक बार जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

बात करें आवेदन फीस की तो, अनारक्षित पुरुष उम्मीदवार को ₹100 रुपये जमा करने होंगे. वहीं, महिला उम्मीदवार, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग उम्मीदवार (PwBD) और पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) को कोई शुल्क नहीं देना होगा. इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को ₹500 रुपये का प्रोसेसिंग शुल्क जमा करना होगा. हालांकि, जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें परीक्षा के बाद ₹400 रुपये का रिफंड कर दिया जाएगा.

---विज्ञापन---

मुख्य निष्कर्ष:- ISRO ने असिस्टेंट और जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के 242 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई 2026 से शुरू होकर 16 अगस्त 2026 तक चलेगी. इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय रहते अपनी पात्रता जांचें, जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और लास्ट डेट से पहले ऑनलाइन आवेदन जरूर पूरा करें.

यह भी पढ़ें:- Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका, 25 जुलाई तक बंद हो रही हैं ये 5 ब

---विज्ञापन---

Frequently Asked Questions

ISRO ने असिस्टेंट और जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के कुल 242 पदों पर भर्ती निकाली है.
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जुलाई 2026 से शुरू होंगे.
उम्मीदवार 16 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन डिग्री और कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए.
चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती वेतन ₹25,500 प्रति माह मिलेगा. इसके अलावा कई सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी.
First published on: Jul 22, 2026 01:16 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola