---विज्ञापन---

RRB Group D Admit Card 2026: आरआरबी के फेज-3 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित हो रही है. सुबह 9 बजे (रिपोर्टिंग 7:30, गेट बंद 8:30), दोपहर 12:45 (रिपोर्टिंग 11:15, गेट बंद 12:15) और शाम 4:30 (रिपोर्टिंग 3:00, गेट बंद 4:00). प्रत्येक शिफ्ट 90 मिनट की होगी.

---विज्ञापन---

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी 2026 के कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. फेज 3 की परीक्षा 2 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर एग्जाम की डेट से चार दिन पहले ही एडमिट कार्ड जारी कराए जाते हैं, जिससे उम्मीदवारों को पर्याप्त समय मिल जाता है. कुल 32,438 पदों पर भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन CEN 08/2024 के तहत यह परीक्षा हो रही है, जिसमें 1 करोड़ 8 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं.

कैसे डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड?

  • परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवार अब rrbcdg.gov.in या संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.
  • नोटिफिकेशन सेक्शन में ‘आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026’ का ऑप्शन चुने.
  • फिर एरिया चुनें, लॉगिन विवरण भरें और सबमिट करें.
  • उम्मीदवारों को हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि का उपयोग करना होगा.
  • पीडीएफ फॉर्मेट में हॉल टिकट दिखेगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले लें. तकनीकी समस्या से बचने के लिए जल्दी डाउनलोड करें.

गौरतलब है कि आरआरबी ग्रुप डी का एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट है. इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पिता का नाम, श्रेणी, लिंग, परीक्षा तिथि, शिफ्ट का समय, रिपोर्टिंग समय, गेट बंद होने का समय, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, फोटो और हस्ताक्षर जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां लिखी होती हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: UP Board Practical Exam 2026: एक बार फ‍िर बदली प्रैक्‍ट‍िकल एग्‍जाम की डेट, नोट कर लें नई तारीख

फेज 1 (नवंबर-दिसंबर 2025) और फेज 2 (8-9 जनवरी 2026) के एडमिट कार्ड पहले ही जारी हो चुके हैं, जबकि फेज 3 (2 से 10 फरवरी 2026) के लिए 29 जनवरी से लिंक एक्टिव हो गया है.

---विज्ञापन---

इन बातों का रखें खास ख्याल


परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित हो रही है. सुबह 9 बजे (रिपोर्टिंग 7:30, गेट बंद 8:30), दोपहर 12:45 (रिपोर्टिंग 11:15, गेट बंद 12:15) और शाम 4:30 (रिपोर्टिंग 3:00, गेट बंद 4:00). प्रत्येक शिफ्ट 90 मिनट की होगी. परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड के साथ वैलिड फोटो पहचान पत्र ले जाना जरूरी है. मोबाइल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, नोट्स, बैग, ज्वेलरी या खाने-पीने के सामान बैन हैं. नेगेटिव मार्किंग के कारण सावधानी बरतें और सत्यापन में सहयोग करें.

First published on: Jan 29, 2026 05:42 PM

End of Article

About the Author

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola