---विज्ञापन---

2027 के रण की तैयारी में जुटा राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल, 16 अगस्त को नोएडा में प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक, विधानसभा चुनाव व संगठन विस्तार पर बनेगी रणनीति

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. पार्टी की एक अहम प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक 16 अगस्त को नोएडा में आयोजित होने जा रही है. इसमें गांव-गांव में संगठन के विस्तार का मेगा प्लान बनेगा.

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश की राजनीति में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की आहट के साथ राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल (रानद) की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक आगामी 16 अगस्त को नोएडा में होने जा रही है. यह बैठक महज संगठनात्मक समीक्षा नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की आगामी राजनीतिक दिशा और रणनीति को धार देने के प्रयास के रूप में देखी जा रही है.

उत्तर प्रदेश जैसे विशाल और राजनीतिक रूप से निर्णायक राज्य में किसी भी राजनीतिक दल के लिए चुनावी सफलता का पहला आधार मजबूत संगठन होता है. रानद भी अब इसी दिशा में अपने संगठन को गांव, विधानसभा और जनपद स्तर तक विस्तार देने की रणनीति पर आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है. पार्टी का “चलो गांव की ओर” सदस्यता अभियान इसी व्यापक संगठन विस्तार का हिस्सा है.

---विज्ञापन---

रानद की रणनीति का केंद्र केवल शहरों तक सीमित राजनीतिक गतिविधियां नहीं, बल्कि गांवों और स्थानीय स्तर पर सीधे जनता के बीच पहुंच बनाना है. पार्टी द्वारा प्रत्येक जनपद में बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाने का लक्ष्य इसी सोच को दर्शाता है. रानद सुप्रीमो श्रीकान्त त्यागी की सक्रियता और उनके लगातार जनसंपर्क को पार्टी के विस्तार अभियान की महत्वपूर्ण ताकत के रूप में देखा जा रहा है. पार्टी को उत्तर प्रदेश में लगातार व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग उसके साथ जुड़ रहे हैं.

राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल जनता और कार्यकर्ताओं के बीच अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने की तैयारी में है. 16 अगस्त की बैठक में लिए जाने वाले निर्णय आने वाले महीनों में रानद की राजनीतिक दिशा स्पष्ट कर सकते हैं. 2027 के चुनाव में रानद कितनी राजनीतिक जमीन तैयार कर पाएगा, इसका जवाब आने वाले समय में मिलेगा; लेकिन इतना स्पष्ट है कि पार्टी अब संगठन विस्तार से आगे बढ़कर चुनावी मैदान में अपनी भूमिका तय करने की तैयारी में जुट गई है.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 15, 2026 09:52 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola