---विज्ञापन---

स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज, PhD कोर्स और UGC-NET एग्जाम के नियम बदले

PhD Course UGC NET Exam New Rules: PhD कोर्स और UGC-NET एग्जाम के नियमों में बदलाव हो गया है। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन ने नोटिफिकेशन जारी करके नियम लागू कर दिए हैं। जानें कब से नए बदलाव अपनाए जाएंगे और इनसे क्या फायदा होगा?

---विज्ञापन---

PhD Course UGC NET Exam New Rules: देशभर के स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन ने PhD कोर्स और UGC-NET एग्जाम से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। बीते दिन नए नियमों का नोटिफिकेशन भी जारी हो गया था, जो इसी सेशन से लागू हो जाएगा।

वहीं नए नियम डॉक्टरेट की डिग्री लेने के इच्छुक युवाओं के लिए फायदेमंद साबित होगा। वहीं नेट एग्जाम देकर लेक्चरर बनने का सपना देख रहे कॉलेज स्टूडेंट्स का भी फायदा होगा। UGC-NET 2024 का नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। ऐसे में स्टूडेंट्स नए नियमों के बारे में जानकर ही फॉर्म भरें।

---विज्ञापन---

 

क्या है नया नियम?

UGC चेयरमैन M जगदीश कुमार द्वार जारी किए नोटिफिकेशन के अनुसार, अब स्टूडेंट्स PhD कोर्स में सीधे दाखिला ले सकेंगे, लेकिन यह नियम सिर्फ 4 वर्षीय ग्रेजुएशन करने वालों के लिए होगा। इसका मतलब यह है कि PhD कोर्स करने के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन नहीं करनी पड़ेगी, लेकिन एक शर्त यह भी है कि PhD कोर्स में दाखिले के लिए 4 वर्षीय ग्रेजुएशन कोर्स में 75% नंबर लेने अनिवार्य होंगे।

---विज्ञापन---

इसके अलावा 4 साल का ग्रेजुएशन कोर्स करने के बाद स्टूडेंट्स UGC-NET एग्जाम भी दे पाएंगे, लेकिन नियम यह है कि स्टूडेंट्स को ग्रेजुएशन में पढ़े सब्जेक्ट्स में से ही एक सब्जेक्ट नेट एग्जाम देने के लिए चुनना होगा और उसी सब्जेक्ट में वे PhD कोर्स कर पाएंगे।

बता दें कि पहले से लागू नियम के अनुसार, PhD कोर्स करने के लिए 3 वर्षीय ग्रेजुएशन कोर्ट और 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स करना अनिवाय है, लेकिन अब यह नियम बदल जाएगा।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

नए नियमों में किन स्टूडेंट्स को मिलेगी छूट?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नए नियमों से उन स्टूडेंट्स को छूट मिलेगी, जो 4 वर्षीय ग्रेजुएशन कोर्स के लास्ट ईयर में हैं, लेकिन 75 प्रतिशत नंबर लेने अनिवार्य होंगे। दूसरी ओर, SC-ST, OBC कैटेगरी के स्टूडेंट्स, दिव्यांगों, EWS वर्ग के स्टूडेंट्स को PhD कोर्स में दाखिले के लिए 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

 

---विज्ञापन---

First published on: Apr 22, 2024 07:50 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola