---विज्ञापन---

‘घायल हूं, इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का ‘धुरंधर’ अंदाज, AAP के आरोपों पर किया पलटवार

राघव चड्ढा ने अपने वीडियो की शुरुआत में ही इसे एक 'स्क्रिप्टेड कैंपेन' करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ जो सवाल उठाए जा रहे हैं, वे कोई संयोग नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा हैं.

---विज्ञापन---

आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके कभी ‘पोस्टर बॉय’ रहे राघव चड्ढा के बीच की दूरियां बढ़ती जा रही हैं. राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाए जाने के ठीक दो दिन बाद, राघव चड्ढा ने एक बेहद आक्रामक अंदाज में जवाब दिया है. राघव चड्ढा ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ के मशहूर डायलॉग का सहारा लेते हुए उन्होंने साफ कर दिया कि वह चुप बैठने वालों में से नहीं हैं.

‘स्क्रिप्टेड कैंपेन और कॉर्डिनेटेड अटैक’

राघव चड्ढा ने अपने वीडियो की शुरुआत में ही इसे एक ‘स्क्रिप्टेड कैंपेन’ करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ जो सवाल उठाए जा रहे हैं, वे कोई संयोग नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा हैं. राघव ने कहा, ‘वही सवाल, वही आरोप… यह एक कॉर्डिनेटेड अटैक है. मुझे बोलना पड़ा क्योंकि इससे पहले कि ये झूठे दावे सच मान लिए जाएं, सच सामने आना जरूरी था.’

---विज्ञापन---

पार्टी के ‘सफेद झूठ’ को दी चुनौती

AAP ने आरोप लगाया था कि राघव चड्ढा संसद में वॉकआउट के दौरान विपक्ष का साथ नहीं देते. इस पर पलटवार करते हुए चड्ढा ने इसे सफेद झूठ बताया. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, ‘संसद में चारों ओर सीसीटीवी लगे हैं. कोई भी चेक कर सकता है कि मैंने कब विपक्ष का साथ नहीं दिया.’

यह भी पढ़ें : राघव चड्ढा को AAP से क्यों नहीं निकाल पा रहे केजरीवाल, किन नियमों से बंधे हैं हाथ?

---विज्ञापन---

वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर हस्ताक्षर न करने के आरोप पर उन्होंने तीखा सवाल पूछा. चड्ढा ने कहा कि AAP के 10 सांसदों में से 6-7 ने हस्ताक्षर नहीं किए थे, तो फिर निशाना सिर्फ उन्हें ही क्यों बनाया जा रहा है?

‘मोदी के डर’ पर जवाब

पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनुराग ढांडा ने आरोप लगाया था कि राघव अब पीएम मोदी के खिलाफ बोलने से डरते हैं और राष्ट्रीय मुद्दों के बजाय ‘समोसे’ जैसी तुच्छ बातों पर समय बर्बाद करते हैं. चड्ढा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए अपने द्वारा उठाए गए गंभीर मुद्दों की लिस्ट गिना दी – चाहे वह दिल्ली का प्रदूषण हो, पंजाब के स्कूल हों या रेलवे यात्रियों की समस्याएं. उन्होंने कहा, ‘मैं राज्यसभा में हंगामा करने नहीं, बल्कि जनता के मुद्दे उठाने गया हूं.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ‘कुछ सालों से तुम डर गए हो राघव…’, राघव चड्ढा की पोस्ट के बाद AAP ने दिया पहला बयान

साथ ही उन्होंने कहा कि ‘जो लोग आज मुझ पर झुठे आरोप लगा रहे हैं. उनकी हर झूठ को बेनकाब किया जाएगा. हर सवाल का जवाब दिया जाएगा, क्योंकि मैं घायल हूं, इसलिए घातक हूं.’

---विज्ञापन---

First published on: Apr 04, 2026 11:34 PM

End of Article

About the Author

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola