---विज्ञापन---

NEET एग्जाम की नई तारीख का ऐलान, जानें अब कब होगी परीक्षा? पेपर लीक के चलते की गई थी रद्द

NEET Exam New Date: नीट एग्जाम की नई तारीखों की घोषणा हो गई है। राजस्थान में पेपर लीक होने के कारण 3 मई को हुआ एग्जाम कैंसिल कर दिया गया था। लेकिन अब एग्जाम नई तारीख पर नए सिरे से कड़ी सुरक्षा के बीच लिया जाएगा।

---विज्ञापन---

मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET देने वाले 22 लाख भारतीय छात्रों के लिए राहत भरी खबर आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एग्जाम की नई तारीख घोषित कर दी है। अब परीक्षा आगामी महीने में 21 जून को होगी। इससे पहले 3 मई को एग्जाम हुआ था, जो पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दिया गया था। पेपर लीक राजस्थान में हुआ था और CBI इस मामले की जांच कर रही है। एग्जाम लीक होने की खबर 7 मई को सामने आई थी और एजेंसी ने 12 मई को परीक्षा रद्द करने की घोषणा की थी।

पोस्ट लिखकर छात्रों को दी जानकारी

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एग्जाम की नई तारीख की जानकारी दी। पोस्ट में एजेंसी ने लिखा है कि भारत सरकार से मंजूरी मिलने के बाद NEET (UG) 2026 की परीक्षा दोबारा कराई जा रही है, जो 21 जून को होगी। परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें और वहीं से एग्जाम से जुड़े अपडेट लें, अन्य किसी पर भरोसा करना सही नहीं।

---विज्ञापन---

अफवाहों से सावधान रहने की सलाह 

सोशल मीडिया पोस्ट में NTA ने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है और एक विशेष अपील भी की है। एजेंसी ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अब एग्जाम की तैयारी को अंतिम रूप देा शुरू कर दें। वहीं सलाह दी है कि सोशल मीडिया पर एग्जाम को लेकर चल रही खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें। केवल एजेंसी की ऑफिशियल वेबसाइट या चैनलों पर दिए जा रहे अपडेट ही सही माने जाएं। किसी भी अनाधिकारिक लिंक या मैसेज से आई सूचना पर भरोसा न करें।

NEET पेपर लीक मामले में CBI ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, कौन-कौन हुआ अरेस्ट; जानें पूरी टाइमलाइन

---विज्ञापन---

पेपर लीक मामले में 5 लोग गिरफ्तार

बता दें कि 3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG एग्जाम पेपर लीक हो गया था। एग्जाम में पूछे गए करीब 95 प्रतिशत सवालों वाला गैस पेपर राजस्थान से लीक हुआ और हरियाणा तक पहुंचा। केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को पेपर लीक होने की जांच सौंपी है। जांच करते हुए देशभर में छापेमारी की गई तो करीब 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिन्होंने हाथ से लिखकर पेपर को स्कैन करके पीडीएफ बनाकर व्हाट्सऐप ग्रुपों में 2 से 5 लाख रुपये तक में बेचा।

First published on: May 15, 2026 09:46 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola