---विज्ञापन---

‘मैं डिप्टी सीएम के पद…’, कर्नाटक में मुख्यमंत्री विवाद पर डीके शिवकुमार ने तोड़ी चुप्पी

कर्नाटक में सीएम पद को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने चुप्पी तोड़ दी है. डीके ने कहा, 'मैं कांग्रेस हाईकमान से नहीं मिल रहा हूं. मैं अपने डिप्टी सीएम के पद से खुश हूं.'

---विज्ञापन---

कर्नाटक में सीएम पद को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने चुप्पी तोड़ दी है. डीके ने कहा, ‘मैं कांग्रेस हाईकमान से नहीं मिल रहा हूं. मैं अपने डिप्टी सीएम के पद से खुश हूं.’

इससे पहले शुक्रवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विधानसभा में साफ किया था कि वह अपने पद पर बने रहेंगे. उन्होंने यह भी कहा था कि कांग्रेस हाईकमान मेरे पक्ष में है. सीएम ने यह साफ किया कि उनके ढाई साल तक हीं पद पर बने रहने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है.

---विज्ञापन---

आखिर क्यों हो रही है नेतृत्व परिवर्तन की बात?

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया को उनके पद से हटाने को लेकर पिछले कई महीने से कयास लगाए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि डीके शिवकुमार आलाकमान के सामने अपनी दावेदारी रख रहे हैं. हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि कर्नाटक में सत्ता का संघर्ष स्थानीय स्तर पर है. इसमें हाईकमान की कोई भूमिका नहीं है.

इससे पहले मीडिया से बात करते हुए शिवकुमार ने कहा कि कोई समस्या नहीं है. आप (मीडिया) मुद्दा बना रहे हैं. मुझे जो कहना था वो कई बार कह चुका हूं. मुख्यमंत्री ने भी अपनी बात रखी है. कांग्रेस अध्यक्ष ने जो कहा है, वह भी सही है.

---विज्ञापन---

सीएम बदलने के लगाए जा रहे कयास

उन्होंने मीडिया से पार्टी के आंतरिक मामलों की चिंता न करने की अपील की थी. बता दें कि कर्नाटक में सत्ता का संघर्ष तब बढ़ा जब कांग्रेस सरकार ने 20 नवंबर को अपने पांच साल के कार्यकाल का आधा सफर तय किया. तो फिर उस कयास को एक बार फिर से हवा मिली जिसमें कहा जा रहा था कि सिद्धारमैया और शिवकुमार को 2.5-2.5 साल सीएम बनाने का करार था.

यह भी पढ़ें- ‘कुछ विधायक मंत्री बनना चाहते हैं’ कर्नाटक विवाद पर CM सिद्धारमैया का बड़ा खुलासा; DK शिवकुमार के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस

---विज्ञापन---

सिद्धारमैया ने कहा कि अंतत: राहुल गांधी और पार्टी हाईकमान को मुख्यमंत्री परिवर्तन पर निर्णय लेना है. मामला इतना हल्का नहीं है.

दरअसल, डीके शिवकुमार बंद कमरे में कांग्रेस नेताओं को ये दलील देते हैं कि कर्नाटक की जनता देखना चाहती है कि वो कर्नाटक के सीएम बने लेकिन जानकारों के मुताबिक ज्यादातर विधायक सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री बने रहने देने के हक में हैं, इसलिए कांग्रेस आलाकमान जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहता.

---विज्ञापन---

First published on: Dec 24, 2025 05:44 PM

End of Article

About the Author

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola