---विज्ञापन---

UPSC टॉपर के 5 फॉर्मूले IAS अफसर बनाएंगे! पहले अटेम्पट में चूकीं, दूसरे में मिलीं ऑल इंडिया-1 RANK

UPSC Topper Success Tips: सिविल सविर्सेज एग्जाम देकर UPSC क्रैक करके IAS अफसर बनना चाहते हैं तो इस टॉपर अफसर के सक्सेस टिप्स अपना सकते हैं। अफसर ने एक कार्यक्रम में खुद अपनी सफलता की कहानी सुनाई और नौजवानों को प्रेरित किया।

---विज्ञापन---

UPSC Topper Success Tips: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) क्रैक करके IAS, IPS, IFS बनना हर नौजवान का सपना होता है। लड़के हो या लड़कियां, इस फील्ड में किस्मत जरूरत आजमाते हैं। हर साल लाखों नौजवान सिविल सर्विसेज एग्जाम देते हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही UPSC क्रैक करने में सफल होते हैं। ऐसा ही एक सपना उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रहने वाली श्रुति शर्मा ने भी देखा था। 26 साल की उम्र में पहले प्रयास में प्री और मेन्स क्लीयर भी कर लिया, लेकिन वे एक नंबर से इंटरव्यू देने से चूक गईं, लेकिन श्रुति ने हिम्मत नहीं हारी।

बल्कि दूसरे प्रयास में वे इंटरव्यू देने में कामयाब रहीं और उन्होंने देशभर में टॉप किया। साल 2021 की बात है और श्रुति ने कुल 1105 अंक लिए थे। जामिया मिलिया इस्लामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी से UPSC की तैयारी की थी। आजकल श्रुति उत्तर प्रदेश के देवरिया की जॉइंट मजिस्ट्रेट हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम में उन्होंने अपनी सफलता के बारे में बात की और युवाओं को सिविल सेवा के सेक्टर को अपना करियर ऑप्शन बनाने की सलाह दी। उन्होंने युवाओं को बताया कि उन्होंने कैसे तैयारी करके UPSC क्रैक किया?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:3 अंकों का नंबर, रोज 3 लाख फोन कॉल…इस टेक्नोलॉजी से Indian Railway ने किया क्रांतिकारी बदलाव

श्रुति ने इस तरह मेहनत करके पाई सफलता

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, श्रुति ने कहा कि UPSC क्रैक करना मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं है। भाषा मायने नहीं रखती, हिंदी हो या इंगलिश मीडियम, पूरी तैयारी बहुत जरूरी है। जितना हो सके नोट्स बनाएं, ऐन मौके पर रिवीजन में काम आएंगे। मेन्स क्लीयर करने के लिए उत्तर लिखने की प्रैक्टिस करें। जनरल नॉलेज के लिए ऑनलाइन वेबसाइट, न्यूजपेपर्स रेगुलर पढ़ें। करंट अफेयर्स को लेकर अपडेट रहें। ऑनलाइन टेस्ट सीरीज की प्रैक्टिस करें। कोचिंग नोट्स जरूरी पढ़ें।

---विज्ञापन---

अपने नोट्स बनाने में मदद मिलेगी। बेसिक्स पर ध्यान देना और कॉन्सेप्ट्स क्लियर करना बेहद जरूरी है। उनका खुद का माध्यम हिंदी और इंगलिश दोनो था। UPSC की तैयारी के लिए समय, जोश और जुनून की जरूरत है। पूरी लगन से मेहनत करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। श्रुति ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया नहीं छोड़ा। ब्रेक में सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग करना, मूवी देखना और वॉक करना अच्छा लगता था। राइटिंग पर कमांड बनाने के लिए खूब प्रैक्टिस की।

यह भी पढ़ें:Cyclone Dana का हिंदी में अर्थ क्या? किसने रखा तूफान का यह नाम और क्यों, जानें सब कुछ

---विज्ञापन---

कौन हैं श्रुति शर्मा?

श्रुति शर्मा उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के बास्टा गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली के सरदार पटेल स्कूल से एजुकेशन पूरी की। दिल्ली के सेंट स्टीफन्स कॉलेज से हिस्ट्री से ग्रेजुएशन किया। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री में ही पोस्ट ग्रेजुएशन किया।

First published on: Oct 26, 2024 01:43 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola