---विज्ञापन---

CJP के अभिजीत दीपके ने फिर दी बड़े प्रदर्शन की धमकी, कहा- छात्रों को तंग करना बंद करे सरकार

अभिजीत दीपके ने कहा है कि अगर पुलिस छात्रों को परेशान करती रही तो कॉकरोच जनता पार्टी जल्द ही एक बड़ा प्रदर्शन करेगी.

---विज्ञापन---

कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने एक बार फिर प्रदर्शन की धमकी दी है. अभिजीत दीपके ने कहा है कि अगर पुलिस छात्रों को परेशान करती रही तो कॉकरोच जनता पार्टी जल्द ही एक बड़ा प्रदर्शन करेगी.

दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, ‘अगर पुलिस की तरफ से छात्रों को परेशान करने का सिलसिला जारी रहा, तो कॉकरोच जनता पार्टी जल्द ही एक बड़े और शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन के जरिए इसका जवाब देगी. सरकार को छात्रों को निशाना बनाना और उन्हें परेशान करना बंद करना चाहिए.’

---विज्ञापन---

दीपके से पहले CJP नेता सौरव दास ने भी प्रदर्शन दोबारा शुरू करने की चेतावनी दी थी. सौरव दास ने भी कहा था कि अगर सरकार छात्रों से किए गए वादे से मुकरती है तो कॉकरोच जनता पार्टी पूरे देश में दोबारा प्रदर्शन शुरू करने के लिए उन्हें मजबूर होना पड़ेगा.

सौरव दास ने सुप्रीम कोर्ट के एक निर्देश पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच के पारित अंतरिम आदेश को लेकर यह चिंता जताई है. इस अंतरिम आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने सरकारों को मौजूदा FIR के साथ आगे बढ़ने और जांच जारी रखने की मंजूरी दी है.

---विज्ञापन---

इस आदेश पर सीजेपी का कहना है कि ये सरकार के 25 जुलाई 2026 को छात्रों से किए गए उस वादे से बिल्कुल उलट है, जिसमें प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ सारी एफआईआर वापस लेने और किसी भी छात्र को परेशान नहीं करने की बात कही गई थी.

First published on: Jul 28, 2026 08:29 PM

End of Article

About the Author

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola