---विज्ञापन---

प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा एक्शन, दिल्ली में सिर्फ 35 रुपए किलो, सड़ने की खबर अफवाह

दिल्ली-NCR में प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार ने सख्त कदम उठाया है. 'कांदा एक्सप्रेस' के 21 वैगनों से 453 टन प्याज दिल्ली पहुंच चुका है, जिसे 35 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर बेचा जाएगा. उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने बफर स्टॉक सड़ने की अफवाहों को पूरी तरह खारिज किया है.

---विज्ञापन---

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्याज की बढ़ती कीमतों से परेशान आम जनता के लिए राहत की बड़ी खबर है. केंद्र सरकार ने बाजार में बढ़ते दामों को थामने के लिए सीधी दखल दी है. नासिक से 453.65 टन प्याज लेकर ‘कांदा एक्सप्रेस’ की पहली विशेष ट्रेन 21 वैगनों के साथ शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंच गई. सरकार इस स्टॉक को दिल्ली-एनसीआर में 35 रुपये प्रति किलोग्राम की सब्सिडी दर पर बेचेगी.

उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने उन खबरों को सिरे से खारिज किया, जिनमें 1.21 लाख टन बफर स्टॉक में से 30 प्रतिशत प्याज सड़ने का दावा किया जा रहा था. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का बफर स्टॉक सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता का है. पहली बार भंडारण का जिम्मा केंद्रीय भंडारण निगम (CWC) को दिया गया है, जहां थर्ड-पार्टी नियमित जांच कर रही है. प्याज में 90% पानी होता है और बेहतर वेंटिलेशन के चलते इस साल 72% रिकवरी का अनुमान है, जो पिछले वर्षों से काफी बेहतर है.

---विज्ञापन---

एक हफ्ते में गिरेंगे खुदरा दाम

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में खुदरा प्याज के दाम हाल ही में बढ़कर 62 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए थे, जो पिछले साल 33 रुपये थे. अब ‘कांदा एक्सप्रेस’ से सप्लाई बढ़ने के बाद अगले एक सप्ताह के भीतर खुदरा बाजार में कीमतों में बड़ी गिरावट दिखेगी. दिल्ली के अलावा इस स्टॉक को चंडीगढ़, लुधियाना और जम्मू भेजा जाएगा, जबकि चेन्नई, मदुरै और गुवाहाटी जैसे शहरों में भी आपूर्ति जारी है.

फसल का आउटलुक बेहतर

निधि खरे ने बताया कि अल-नीनो का खतरा टलने और जलाशयों में पानी की बेहतर स्थिति से आगामी खरीफ और रबी फसलों की पैदावार मजबूत रहेगी. वर्ष 2025-26 में देश में 307.37 लाख टन उत्पादन का अनुमान है, जिससे घरेलू मांग को पूरा करने के लिए प्याज की कोई कमी नहीं होगी.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 28, 2026 11:23 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola