---विज्ञापन---

क्या रोज लहसुन खाने से कम हो सकता है कोलेस्ट्रॉल? पढ़ें क्या कहती है रिसर्च

Garlic For Cholesterol: कई लोगों को लगता है कि लहसुन खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं, लेकिन इसका असर कोलेस्ट्रॉल पर कितना पड़ता है. यह समझना जरूरी है, क्योंकि ज्यादातर लोगों को लगता है असर कम हो जाता है.

---विज्ञापन---

लहसुन का इस्तेमाल किचन में सबसे ज्यादा किया जाता है. यह एक ऐसी चीज है, जिसे स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. खासकर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए अक्सर लहसुन खाने की सलाह अक्सर दी जाती है. लेकिन क्या सच में रोजाना लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है? इसके पीछे का सच क्या है? इसको लेकर PubMed की रिसर्च क्या कहती है, क्या वाकई में लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल पर असर होता है या यह सिर्फ कहने की बात है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं रोज लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल पर होने वाले असर के बारे में.

इसे भी पढ़ें- क्या आपको भी रहती है कब्ज की समस्या? बाबा रामदेव से जानिए कैसे साफ होगा आपका पेट

---विज्ञापन---

लहसुन और कोलेस्ट्रॉल के बीच क्या कनेक्शन है?

लहसुन में कई ऐसे यौगिक तत्व पाए जाते हैं, जिनमें एलिसिन पाया जाता है. माना जाता है कि ये शरीर को इफेक्ट करता है जो ब्लड लिपिड यानी कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स से जुड़े हुए होते हैं. इसी वजह से वैज्ञानिकों ने लहसुन के कोलेस्ट्रॉल पर पड़ने वाले इफेक्ट को लेकर अध्ययन किया है. 

रिसर्च में क्या सामने आया?

PubMed अध्ययन में बताया गया है कि कच्चा लहसुन और बाजार में मौजूद लहसुन के सप्लीमेंट ब्लड लिपिड पर कितना असर डालते हैं. अध्ययन में ऐसे लोगों को शामिल किया गया था जिनका कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल से ज्यादा था. लहसुन और कोलेस्ट्रॉल पर हुई अलग-अलग रिसर्च के रिजल्ट देखने को मिले. कुछ अध्ययनों में टोटल कोलेस्ट्रॉल में मामूली कमी देखी गई, जबकि कुछ रिसर्च में इसका असर बहुत कम या साफ नहीं पाया गया.

---विज्ञापन---

क्या LDL यानी खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है?

कुछ रिसर्च में लहसुन से टोटल कोलेस्ट्रॉल में मामूली कमी सामने आई, लेकिन LDL यानी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने का इफेक्ट साबित नहीं हुआ है. इसलिए सिर्फ लहसुन खाने से LDL कम हो यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है.

क्या रोज कच्चा लहसुन खाना चाहिए?

लहसुन को नॉर्मल मात्रा में खाने में शामिल करना ठीक हो सकता है, लेकिन इसे कोलेस्ट्रॉल की दवा मान लेना सही नहीं है. अगर किसी इंसान का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तो सही डाइट, एक्सरसाइज और डॉक्टर की सलाह से इलाज करना जरूरी है. 

---विज्ञापन---

ज्यादा लहसुन खाने से हो सकती है परेशानी

लहसुन का बहुत ज्यादा सेवन करने से कुछ लोगों को पेट में जलन, गैस, बदहजमी या मुंह से तेज बदबू जैसी समस्याएं हो सकती हैं. जो लोग ब्लड थिनर जैसी दवाएं लेते हैं, उन्हें लहसुन के सप्लीमेंट्स लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. 

तो क्या लहसुन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है?

रिसर्च के आधार पर यह कहना सही नहीं होगा कि रोज लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल कम हो जाएगा. कुछ अध्ययनों में मामूली फायदा जरूर देखा गया है, लेकिन इसका फायदा ज्यादा नहीं है. इसलिए लहसुन को हेल्दी डाइट का हिस्सा जरूर बनाया जा सकता है, लेकिन सिर्फ कोलेस्ट्रॉल के लिए नहीं खाना चाहिए.

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़ें- हाई कोलेस्ट्रॉल में नहीं खानी चाहिए ये 4 तरह की चीजें, शरीर में बढ़ सकता है प्लाक

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 19, 2026 07:35 AM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola