Dunki से हैट्रिक लगाने को तैयार Shahrukh Khan! जानें क्या कहते हैं बॉक्स ऑफिस आंकड़े?

Shahrukh Khan, Dunki: शाहरुख खान अपनी फिल्म 'डंकी' से साल 2023 की हैट्रिक लगाने को तैयार हैं। जानें क्या कहते हैं बॉक्स ऑफिस के आंकड़े?

---विज्ञापन---

नैन्सी तोमर, नई दिल्ली

Shahrukh Khan, Dunki: सिनेमाघरों में इन दिनों शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ जमकर अपना डंका बजा रही है। दर्शकों को फिल्म खूब पसंद आ रही है। वहीं, किंग खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट भी छाप रही है।

इसी के साथ शाहरुख खान अब साल 2023 की हैट्रिक लगाने को तैयार है। जी हां, साल के शुरू में ही शाहरुख ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था और अब साल के अंत में भी किंग खान टिकट खिड़की पर अपना जलवा दिखा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- जल्द एक-दूसरे के हो जाएंगे Arbaaz Khan-SShura Khan, शादी के लिए पहुंचने लगे गेस्ट

Dunki की तीन दिनों की कमाई

शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने तीन दिनों में 74.82 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 29.2 करोड़ रुपये की कमाई की है। दूसरे दिन फिल्म ने 20.12 करोड़ रुपये और तीसरे दिन इस फिल्म ने 25.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

बॉक्स ऑफिस पर किंग खान का जलवा

फिल्म की कमाई देखकर साफ है कि किंग खान की ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने से पीछे नहीं हटेगी। इतना ही नहीं बल्कि वीकेंड पर भी शाहरुख खान की ये फिल्म कमाल करने को तैयार है। उम्मीद की जा रही है कि शाहरुख खान की ‘डंकी’ संडे को बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करेगी। इसी के साथ शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘डंकी’ से साल 2023 की हैट्रिक लगा देंगे। बता दें कि शाहरुख खान ने साल के शुरू में ‘पठान’ और कुछ महीने पहले ही ‘जवान’ से बॉक्स ऑफिस लूटा है। अब किंग खान की ‘डंकी’ भी यही कमाल करने वाली है।

पठान

बता दें कि शाहरुख खान ने अपनी फिल्म ‘पठान’ ने ना सिर्फ भारतीय बल्कि दुनियाभर में धूम मचाई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ‘पठान’ ने अपने ओपनिंग डे पर भारत में सभी भाषाओं में 57 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी। साथ ही इस फिल्म ने कुल 540.51 करोड़ रुपये का भारत में कलेक्शन किया था। दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बाच करें तो इस फिल्म ने 1047 करोड़ रुपये की कमाई की है।

जवान

किंग खान की ‘जवान’ ने भी टिकट खिड़की पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर सभी भाषाओं में 75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 640.25 करोड़ लूटे थे। इतना ही नहीं बल्कि दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी छाप छोड़ते हुए इस फिल्म ने 1160 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी।

साल 2023 में शाहरुख खान की हैट्रिक

वहीं, अब शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार है। बहुत जल्द ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। इतना ही नहीं बल्कि प्रभास की फिल्म को जबरदस्त टक्कर देते हुए शाहरुख खान अपनी साल की तीसरी फिल्म से हैट्रिक लगा देंगे।

First published on: Dec 24, 2023 06:58 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें