---विज्ञापन---

Rakhi Sawant ने Adil Khan को दिया बड़ा चैलेंज, बोलीं- दम है तो…

Rakhi Sawant-Adil Khan: राखी सावंत ने अपने एक्स पति आदिल खान को चैलेंज दिया है। हाल ही में इसका वीडियो भी सामने आया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर राखी ने आदिल को ऐसा क्या चैलेंज दिया है?

---विज्ञापन---

Rakhi Sawant-Adil Khan: ड्रॉमा क्वीन राखी सावंत इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इंटरनेट पर यूजर्स राखी के बारे में चर्चा करते नजर आ ही जाते हैं। हाल ही में राखी के एक्स पति आदिल खान ने एक वीडियो शेयर कर कहा था कि अब वो राखी के बारे में कोई बात नहीं करेंगे और राखी भी उनके बारे में कोई बात ना करें।

आदिल ने शेयर किया था वीडियो

आदिल ने कहा था कि जो भी होगा कोर्ट में देखा जाएगा, लोग इससे बहुत परेशान हो चुके हैं। बीते दिन राखी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखें गए, जिसमें राखी आदिल पर फिर से बरसती नजर आई। इस दौरान का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें राखी, आदिल खान को चैलेंज करती नजर आ रही हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tahirnkash Meman (@tahirjasus)

---विज्ञापन---

गलत करोगे तो जेल तो जाना पड़ेगा- रितेश

राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राखी अपने पहले पति रितेश के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में पहले रितेश कहते हैं कि अगर आप कुछ गलत करोगे तो जेल तो जाना पड़ेगा, वो हमारे हाथ में नहीं है। इसके बाद राखी कहती हैं कि अबे गधे तू मुझे क्या बाहर रखेगा, दुबई में मुझे 10 साल का गोल्डन वीजा मिला है।

---विज्ञापन---

मैं आदिल को चैलेंज करती हूं

राखी आगे कहती हैं कि मैं दुबई की बहुत इज्जत करती हूं। मुझे वहां घर मिला, प्यार मिला, दोस्त मिले, वीजा मिला। आप जानते हो कि आदिल सारा क्रेडिट अपने पर ले जाता है। मीडिया वालों तुम लोग वेल्ले हो, जो ऐसे छपरी को छापते हों। राखी ने आगे कहा कि आदिल को चैलेंज करती हूं कि दम है तो आकर रितेश से मिल। फिर रितेश कहते हैं कि मीडिया क्यों ऐसे बंदे को छाप रही हैं, जिसके पास कोई तथ्य नहीं है। राखी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स भी इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- ‘शुरू में किसी का मुंह नहीं खुलता था, धीरे-धीरे…’, Urfi Javed ने पैप्स को मारा टॉन्ट

---विज्ञापन---

First published on: Apr 30, 2024 03:44 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola