---विज्ञापन---

Raid 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, Mission Impossible 8 का कैसा हाल?

अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' और टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल' के कलेक्शन के लेटेस्ट आंकड़े आ गए हैं। आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने कितनी कमाई की है?

---विज्ञापन---

फिल्म ‘रेड 2’ और ‘मिशन इंपॉसिबल’ दोनों ही इस वक्त कमाई के मामले में एक-दूसरे से आगे निकलना चाहती है। हालांकि, इस कड़ी में अजय देवगन की फिल्म पहले से टिकट खिड़की पर है, तो जाहिर है कि इसने अच्छी खासी कमाई कर ली है। वहीं, अगर टॉम क्रूज की फिल्म की बात करें तो इस फिल्म को अभी सिर्फ पांच दिन ही हुए हैं। आइए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर किसका कैसा हाल है?

फिल्म ‘रेड 2’ और ‘मिशन इंपॉसिबल’ की कमाई

Sacnilk.com के अनुसार, अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ ने अपनी रिलीज के 21वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.45 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, अगर टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन टिकट खिड़की पर 4.22 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, अभी दोनों ही फिल्मों के आंकड़े शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें बदलाव हो सकता है।

---विज्ञापन---

50 करोड़ क्लब में एंट्री करने को तैयार ‘मिशन इंपॉसिबल’

वहीं, अगर इन फिल्मों की टोटल कमाई की बात करें तो फिल्म ‘रेड 2’ अब तक बॉक्स ऑफिस पर 154.8 करोड़ रुपये की टोटल कमाई कर चुकी है। इसके अलावा टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल’ के खाते में अब तक 49.22 करोड़ रुपये आए हैं। फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल’ पांच दिन में ही 50 करोड़ के करीब जा पहुंची है। ऐसे में उम्मीद है कि ये फिल्म जल्दी ही 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी।

फिल्म ‘भूल चूक माफ’ रिलीज के लिए तैयार

गौरतलब है कि फिल्म ‘रेड 2’ और ‘मिशन इंपॉसिबल’ अभी टिकट विंड़ो पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं। हालांकि, अब टिकट खिड़की पर राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ भी दस्तक देने के लिए तैयार है। इस बीच अब देखने वाली बात ये होगी कि इन तीनों फिल्मों में कौन-सी फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ ज्यादा मजबूत होती है। हालांकि, इसका पता फिल्म ‘भूल चूक माफ’ के रिलीज होने के बाद ही लगेगा। ये फिल्म 23 मई को रिलीज के लिए तैयार है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Darshan की फिर बढ़ीं मुश्किलें, रेणुकास्वामी मर्डर केस में एक्टर के खिलाफ एडिशनल चार्जशीट दायर

First published on: May 21, 2025 10:23 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola