---विज्ञापन---

Raid 2 के खाते में 16वें दिन कितने नोट? अजय देवगन की फिल्म 150 करोड़ से इतनी दूर

अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' को लोगों ने खूब प्यार दिया है और फिल्म ने आसानी से 100 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर लिया है। इस बीच अब देखना ये होगा कि फिल्म 150 करोड़ के आंकड़े को पार कर पाती है या नहीं?

---विज्ञापन---

अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ का अपना बॉक्स ऑफिस पर फीका पड़ रहा है। फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो गए हैं और टिकट खिड़की पर इसका तीसरा हफ्ता चल रहा है। इस बीच अब इसकी 16वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म ‘रेड 2’ ने अपनी रिलीज के 16वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

फिल्म के 16वें दिन का कलेक्शन

Sacnilk.com की के अनुसार, फिल्म ‘रेड 2’ ने अपनी रिलीज के 16वें दिन 3.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें बदलाव भी हो सकता है। इसी के साथ फिल्म की टोटल कमाई अब 139.35 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म 150 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है और इसके लिए अब इसको सिर्फ 10.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन और करना है। हालांकि, देखने वाली बात होगी कि फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकती है?

---विज्ञापन---

ओपनिंग डे से 6 दिन की कमाई

बता दें कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। तीसरे दिन फिल्म के खाते में 18 करोड़ रुपये आए और चौथे दिन इसने 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 5वें दिन 7.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया और 6वें दिन 7 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

8 से 15 दिन का कलेक्शन

फिल्म के आठवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसने 8वें दिन 5.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 9वें दिन फिल्म ने 5 करोड़ रुपये कमाए थे। 10वें दिन 8.25 करोड़ रुपये फिल्म ने कमाई की है। 11वें दिन इस फिल्म ने 11.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और 12वें दिन इस फिल्म ने 4.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 13वें दिन फिल्म ने 4.5 करोड़ रुपये और 14वें दिन 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, 15वें दिन इस फिल्म ने 40.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- OTT पर तुर्की के शो किए जाएं बैन, Netflix-Prime Video से हटाने की उठी मांग

First published on: May 16, 2025 10:28 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola