---विज्ञापन---

Mithun Chakraborty को पाकिस्तानी से धमकी, Salman-Shahrukh के बाद एक और एक्टर निशाने पर

Mithun Chakraborty: बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी नेता को धमकी मिली है। जी हां, सलमान खान और शाहरुख खान के बाद अब मिथुन के लिए धमकी भरा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के आते ही इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई।

---विज्ञापन---

Mithun Chakraborty: हाल ही में सलमान खान और शाहरुख खान को धमकी मिली थी, जिसकी बाद पुलिस ने एक्शन लिया। वहीं, अब बॉलीवुड एक्टर और कोलकाता से  बीजेपी नेता को मिथुन चक्रवर्ती को सरेआम धमकाया गया है। जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें दुबई में बैठे पाकिस्तानी डॉन ने मिथुन को धमकी दी है। पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि आप माफी मांग लो।

पाकिस्तानी डॉन ने दी धमकी

दरअसल, दुबई में बैठे पाकिस्तानी डॉन ने वीडियो जारी कर मिथुन को सरेआम धमकी दी है। इस वीडियो में शहजाद ने कहा कि आप 10-15 दिन में अपना एक वीडियो जारी करो और माफी मांग लो। आपका माफी मांगना ही बेहतर है और आपका माफी मांगना बनता भी है। मिथुन के बयान पर पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी भड़का हुआ है और अब उसका ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shahzad Bhatti (@shahzadbhatti333)

---विज्ञापन---

क्या है मामला? 

गौरतलब है कि बीते महीने मिथुन चक्रवर्ती ने उत्तर 24 परगना जिले में एक पार्टी कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से भड़काऊ भाषण दिया था और इसके बाद ही सारा बवाल हुआ। दरअसल, इसके बाद मिथुन पर एफआईआर भी हुई। इसके साथ ही अगर इस भाषण की बात करें तो कथित तौर पर उन्होंने कहा कि आज मैं एक एक्टर नहीं बल्कि 60 के दशक के मिथुन चक्रवर्ती के रूप में बोल रहा हूं। उन्होंने कहा कि राजनीति के दांव-पेंच मेरे लिए नए नहीं हैं क्योंकि मैंने खून की राजनीति की है।

---विज्ञापन---

मिथुन का बयान चर्चा में

कथित तौर पर मिथुन ने आगे कहा कि मुझे पता है कि मेरे क्या करने से क्या हो सकता है। मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बोला भी है कि इसके लिए जो भो होगा वो सब करेंगे। यहां पर एक नेता ने कहा था कि हिदुओं को काटकर भागीरथी में बहा देंगे, पर मुझे लगा की सीएम कुछ कहेंगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और मैं अब कह रहा हूं कि तुम्हें तुम्हारी जमीन में गाड़ दूंगा।

एक्टर ने नहीं किया रिएक्ट

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से सलमान खान को लगातार धमकी मिल रही हैं। सलमान के बाद हाल ही में शाहरुख खान को भी धमकी मिली और अब इस कड़ी में मिथुन का नाम भी जुड़ गया है। हालांकि अब इसमें आगे क्या होगा कि ये तो वक्त के साथ पता लगेगा क्योंकि इस पर अभी तक मिथुन ने कोई रिएक्ट नहीं किया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Nimrat Kaur Latest Video: फ्रेंडशिप पर निमृत कौर ने तोड़ी चुप्पी, इशारा अभिषेक की ओर तो नहीं?

First published on: Nov 11, 2024 09:13 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola