---विज्ञापन---

Chhaava ने कमाए 500 करोड़, टक्कर में आई Jawan, क्या अब टूटेगा SRK की फिल्म का रिकॉर्ड?

Chhaava, Jawan: फिल्म 'छावा' टिकट खिड़की पर खूब कमाई कर रही है और जमकर नोट छाप रही है। फिल्म ने 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार कर लिया है। अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म शाहरुख खान की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं?

---विज्ञापन---

Chhaava, Jawan: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद मजबूत पकड़ बनाई हुई है। फिल्म जबसे रिलीज हुई है, तबसे ही कमाल की कमाई कर रही है। विक्की की इस फिल्म ने 500 करोड़ के बड़े आंकड़े का पार कर लिया है और ऐसा करने वाली ये 2025 की अब तक की पहली फिल्म बन गई है। अब सवाल ये है कि क्या विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी?

फिल्म ‘छावा’ ने पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा

दरअसल, विक्की कौशल की इस फिल्म ने एक्टर ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म ‘छावा’ अभी भी रुकेगी नहीं और ये शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को टक्कर दे सकती है। फिल्म ‘जवान’ के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने टोटल 733.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी और विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ 502.7 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

---विज्ञापन---

क्या ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोडेगी फिल्म?

फिल्म ‘छावा’ को अब एसआरके की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 230.9 करोड़ रुपये और कमाने हैं। हालांकि, देखने वाली बात होगी कि क्या ‘छावा’ इस रिकॉर्ड को तोड़ पाती है या नहीं? अब इसका पता तो आने वाले समय में ही लगेगा। इसके साथ ही अगर ‘छावा’ की अब तक की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 225.28 करोड़ रुपये की कमाई की है।

---विज्ञापन---

फिल्म की कमाई

वहीं, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे हफ्ते में 186.18 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ‘छावा’ ने तीसरे हफ्ते में 84.94 करोड़ रुपये की कमाई की है और 22 दिन 6.3 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इसी के साथ फिल्म की टोटल कमाई 502.7 करोड़ रुपये हो गई है। बता दें कि फिल्म ने ये कमाई सिर्फ 22 दिन में की है। इसकी जानकारी खुद मैडॉक फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए शेयर की है।

यह भी पढ़ें- Salman Khan की फिल्म के रीमेक की उड़ी अफवाहें, Sikandar के निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी

---विज्ञापन---

First published on: Mar 08, 2025 07:31 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola