---विज्ञापन---

क्यों हुआ था Bipasha Basu-John Abraham का ब्रेकअप? जानें दोनों के अलग होने की वजह

Bipasha Basu-John Abraham: बिपाशा बी-टाउन की शानदार एक्ट्रेसेस में से एक है। अपनी प्रोफेशनल-पर्सनल लाइफ को लेकर एक्ट्रेस चर्चा में रहती है।

---विज्ञापन---

Bipasha Basu-John Abraham: आज यानी 7 जनवरी को अभिनेत्री बिपाशा बसु का जन्मदिन है, जिसे एक्ट्रेस हमेशा ही अपने अलग अंदाज में सेलीब्रेट करती हैं। बिपाशा बी-टाउन की शानदार एक्ट्रेसेस में से एक है।

इन दिनों अभिनेत्री अपनी बेटी और पति के साथ साथ अपनी लाइफ एंजॉय कर रही है। हालांकि बिपाशा ना सिर्फ अपनी प्रोफेशनल बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। आज हम आपको बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम के अलग होने की वजह बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं…

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- महाकाल के आशीर्वाद से मिला ‘अनुपमा’, Rupali Ganguly ने खुद किया खुलासा

---विज्ञापन---

एक-दूसरे के प्यार में पागल थे बिपाशा और जॉन 

दरअसल, एक टाइम ऐसा था कि जब बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम दोनों एक-दूसरे के प्यार में पागल थे। दोनों की केमिस्ट्री को देखकर लगता था कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे। इतना ही नहीं बल्कि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को किसी से छुपाया नहीं और हमेशा खुलकर सबके सामने आए। अपना रिश्ता आधिकारिक करने के बाद दोनों लिव-इन में रहने लगे। इसके बाद दोनों की केमेस्ट्री देख सबको लगा कि ये कपल अब शादी कर लेगा।

---विज्ञापन---

9 साल बाद एक-दूसरे से अलग हुए बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम

हालांकि कुछ दिनों बाद ही खबरें आई कि दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हैं। बता दें कि 9 साल तक एक साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए। जब दोनों अलग हुए तो लोगों ने कई तरह की बातें की। यहां तक कहा गया कि बिपाशा, जॉन से शादी करना चाहती थी, लेकिन इसके लिए तैयार नहीं थे और दोनों अलग हो गए। एक इंटव्यू में बात करके हुए एक्ट्रेस ने खुद बताया था कि उनके साथ जो हुआ उसकी जिम्मेदार वो खुद हैं।

---विज्ञापन---

दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं

वहीं अब बिपाशा बसु करण सिंह ग्रोवर से शादी कर चुकी हैं और उनकी एक बेहद प्यारी-सी बेटी भी है। जिसका चेहरा एक्ट्रेस ने हाल ही में रिवील भी किया है। साथ ही अगर जॉन अब्राहम की बात करें तो वो भी अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं।

First published on: Jan 07, 2024 10:02 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola