---विज्ञापन---

UPSC CSC 2023 का रिजल्ट जारी, आदित्य श्रीवास्तव बने टॉपर, यहां देखें पूरी लिस्ट

UPSC CSE Result 2023: UPSC मेंस 2023 का फाइनल रिजल्ट संघ लोक सेवा आयोग ने जारी कर दिया है। 1016 कैंडिडेट इस बार शॉर्टलिस्ट हुए हैं। प्री और मेन्स एग्जाम के बाद इंटरव्यू जनवरी से अप्रैल महीने तक चले थे, जिनका परिणाम आज जारी किया है।

---विज्ञापन---

UPSC CSE Result 2023 Declared: यूनियन पब्लिक सर्विस कर्मीशन (UPSC) ने साल 2023 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। जारी किए गए रिजल्ट के अनुसार, 1016 कैंडिडेट इस बार शॉर्टलिस्ट हुए हैं और आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर अनिमेश प्रधान और तीसरे नंबर पर अनन्या रेड्डी रहीं। चौथी रैंक पीके सिद्धार्थ रामकुमार और 5वीं रैंक रुहानी को मिली है। रिजल्ट देखने के लिए संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर लॉग इन कर सकते हैं।

यहां देखें टॉप 10 कैंडिडेट्स की लिस्ट…

रैंक नाम
1 आद‍ित्‍य श्रीवास्‍तव
2 अन‍िमेश प्रधान
3 दोनोरू अन्‍नया रेड्डी
4 पी.के. स‍िद्धार्थ रामकुमार
5 रूहानी
6 सृष्‍ट‍ि डबास
7 अनमोल राठौड़
8 आशीष कुमार
9 नौशीन
10 एश्वर्यम प्रजापत‍ि

किस कैटेगरी के कितने कैंडिडेट पासआउट?

जारी किए गए रिजल्ट के अनुसार, एग्जाम में पास हुए 1016 कैंडिडेट्स में से 347 जनरल कैटेगरी, 115 EWS कैटेगरी और 303 OBC कैटेगरी, 165 SC और 86 ST कैटेगरी के हैं। एग्जाम पास करने वाले यह सभी कैंडिडेट भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), केंद्रीय सेवाओं, ग्रुप A-B में कैटेगरी के अधिकारी बनेंगे।

---विज्ञापन---

UPSC CSC Result 2023 Toppers List

कब हुए थे प्री और मेन्स एग्जाम?

---विज्ञापन---

बता दें कि UPSC ने सिविल सर्विसेज एग्जाम का नोटिफिकेशन एक फरवरी 2023 को जारी किया था। 21 फरवरी आवेदन करने की आखिरी तारीख थी। 28 मई 2023 को प्रीलिम्स एग्जाम हुए, जिनका रिजल्ट 12 जून 2023 को जारी किया गया। प्रीलिम्स क्लीयर करने वालों ने मेन्स एग्जाम दिए, जो 15 सितंबर से 24 सितंबर 2023 तक हुए। 8 दिसंबर 2023 को इनका रिजल्ट जारी हुआ। इसके बाद कैंडिडेट शॉर्टलिस्ट करने के लिए 2 जनवरी 2024 से 9 अप्रैल 2024 तक पूरे 3 महीने लंबी इंटरव्यू प्रक्रिया चलाई गई, जिसका परिणाम आज 16 जनवरी 2024 को जारी हुआ।

First published on: Apr 16, 2024 02:11 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola