---विज्ञापन---

देश के इन टॉप इंस्टीट्यूट से करें BTech, नहीं होती JEE स्कोर की जरूरत

जो छात्र इस साल जेईई मेंस और जेईई एडवांस्ड 2025 की परीक्षा में सफलता हासिल नहीं कर पाए, लेकिन वह देश के टॉप इंस्टीट्यूट से BTech करना चाहते हैं, तो वे इस खबर में बताए गए इंस्टीट्यूट के एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होकर अपना इंजीनियरिंग करने का सपना पूरा कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

इस साल JEE Mains या JEE Advanced 2025 में जिन छात्रों को सफलता नहीं मिली है, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। देश में कई ऐसे प्रतिष्ठित प्राइवेट और सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज हैं, जो JEE स्कोर के बिना भी अपने BTech प्रोग्राम में एडमिशन देते हैं। हालांकि, छात्रों को उन कॉलेज या इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित एंट्रेंस एग्जाम में पास होना पड़ता है। कई इंस्टीट्यूट ऐसे भी हैं, जो 12वीं के बोर्ड मार्क्स के आधार पर भी एडमिशन देते हैं। आइये जानते हैं उन इंस्टीट्यूट या कॉलेज के बारे में, जहां आप बिना JEE स्कोर के बिना भी इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

बिना JEE स्कोर के इन प्राइवेट इंस्टीट्यूट से करें BTech

अगर प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों की बात करें, तो BITS Pilani एक बहुत ही प्रसिद्ध इंस्टीट्यूट है, जो अपने तीन कैंपस – पिलानी, गोवा और हैदराबाद में BITSAT एग्जाम के जरिए एडमिशन देता है। इसके अलावा, VIT Vellore भी VITEEE एंट्रेंस एग्जाम आयोजित करता है, जिसके जरिए इसके वेल्लोर, चेन्नई, भोपाल और अमरावती कैंपस में एडमिशन मिलता है।

---विज्ञापन---

वहीं, MIT Manipal भी MET परीक्षा के माध्यम से BTech कोर्स में एडमिशन देता है और यह कॉलेज अपने रिसर्च ओरिएंटेड पाठ्यक्रम के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, SRM University भी SRMJEEE नामक एंट्रेंस एग्जाम लेता है और इसका कैंपस चेन्नई, अमरावती, NCR और सिक्किम में स्थित है।

KIIT Bhubaneswar भी अपने KIITEE एग्जाम के जरिए छात्रों को इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिला देता है। वहीं, Symbiosis Institute of Technology (SIT) पुणे छात्रों को अपने इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन देने के लिए SITEEE परीक्षा आयोजित करता है। इसके अलावा, आपके पास Amity University Noida का भी ऑप्शन है, जो एंट्रेंस एग्जाम या 12वीं के अंकों के आधार पर छात्रों को BTech कोर्स में एडमिशन देता है।

---विज्ञापन---

सरकारी कॉलेजों में भी बिना JEE के मिलेगा एडमिशन

वहीं, अगर आपके पास पैसों की थोड़ी कमी और इसलिए आप सरकारी कॉलेजों में पढ़ाई करना चाहते हैं, तो भी आपके पास कई विकल्प मौजूद हैं। Anna University, Chennai के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (CEAU) में TNEA के जरिए 12वीं के नंबरों के आधार पर एडमिशन होता है।

इसी तरह VJTI Mumbai और ICT Mumbai जैसे इंस्टीट्यूट्स में MHT-CET के माध्यम से दाखिला दिया जाता है। गुजरात के MSU Baroda और LDCE Ahmedabad में GUJCET परीक्षा के जरिए एडमिशन मिलता है। वहीं आंध्र प्रदेश में स्थित SVUCE Tirupati भी AP EAMCET के जरिए अपने BTech कोर्स में एडमिशन देता है।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 03, 2025 02:41 PM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola