---विज्ञापन---

Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! DSSC-UPSSSC भर्ती 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, तुरंत देखें डिटेल्स

Government Jobs 2026: सरकारी नौकरी का सपना देखने वालों के लिए यह महीना काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि दो बड़े विभागों में बड़ी संख्या में भर्तियां प्रक्रिया जारी है, जिसकी आवेदन की आखिरी तारीख जून में ही है. जानिए इन भर्तियों के बारे में.

---विज्ञापन---

इस समय देश में लाखों लोग ऐसे हैं, जो दिन-रात सरकारी नौकरी पाने के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं. अपने लक्ष्य को पाने के लिए ऐसे छात्र हर विषयों में कड़ी मेहनत करते हैं, ताकि वह एग्जाम में पास हो जाएं और अपने घर, शहर का नाम रोशन करें. इसी कड़ी में देश में इस वक्त कई बड़े पदों में भर्तियां निकली हुई हैं खासतौर पर  DSSC और UPSSSC की. इन दोनों ही विभाग ने आवेदन की आखिरी तारीख इसी महीने यानी जून रखी है, आइए जानते हैं किस विभाग ने कितनी भर्तियां निकाली हैं और कब तक आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri June 2026: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जून में 46 हजार से ज्यादा

---विज्ञापन---

DSSC में कब तक कर सकते हैं आवेदन?

DSSC ने वेलिंगटन, तमिलनाडु में विभिन्न सिविलियन पदों के लिए Group C भर्ती 2026 का मई के महीने में नोटिफिकेशन जारी कर दिया था. इस विभाग नें कुल 78 पदों, जिसमें LDC, MTS, सिविलियन मोटर ड्राइवर, स्टेनोग्राफर Grade-II, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर, हार्डवेयर एडमिनिस्ट्रेटर, लाइनमैन, बोट बिल्डर और अन्य तकनीकी पदों के भर्तियां निकाली हैं, जिसे पाने के लिए आवेदनकर्ता को एक लिखित परीक्षा शामिल है, जिसके बाद पद के आधार पर स्किल टेस्ट, ट्रेड टेस्ट या फिजिकल टेस्ट देना होगा.

विवरण (Particulars) पूरी जानकारी (Details)
संगठन का नाम (Organization) Defence Services Staff College (DSSC)
भर्ती का नाम (Recruitment) DSSC Recruitment 2026
कुल पद (Total Vacancies) 78 Posts
नौकरी का प्रकार (Job Type) Central Government Jobs (केंद्र सरकार की नौकरी)
आवेदन का माध्यम (Mode) Offline (ऑफलाइन फॉर्म भेजना होगा)
पदों के नाम (Post Names) LDC, MTS, Civilian Motor Driver, Stenographer & Others
नौकरी का स्थान (Location) Wellington, Tamil Nadu
चयन प्रक्रिया (Selection) Written Test + Skill/Trade/Physical Test
सैलरी (Salary Scale) Rs. 18,000 to Rs. 92,300 (प्रति माह)
आधिकारिक वेबसाइट (Link) dssc.gov.in

DSSC Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें? जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

DSSC भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:

---विज्ञापन---

Step 1: आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें

सबसे पहले DSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और भर्ती का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें.

---विज्ञापन---

Step 2: आवेदन फॉर्म सावधानी ले भरें

फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, पता और अन्य विवरण सही-सही भरें.

---विज्ञापन---

Step 3: आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें

आवेदन फॉर्म के साथ निम्नलिखित दस्तावेजों की स्व-सत्यापित (Self-Attested) प्रतियां संलग्न करें:

---विज्ञापन---
  • हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो (सफेद बैकग्राउंड के साथ)
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर
  • आधार कार्ड
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री प्रमाणपत्र
  • डिप्लोमा/आईटीआई प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • ड्राइविंग लाइसेंस (ड्राइवर पद के लिए)
  • अनुभव प्रमाणपत्र (अगर आवश्यक हो)
  • OBC/SC/ST/EWS/PwBD प्रमाणपत्र (अगर लागू हो)
  • डिस्चार्ज प्रमाणपत्र (अगर लागू हो)
  • Step 4: आवेदन शुल्क जमा करें
  • उम्मीदवारों को ₹100 का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. यह शुल्क Account Payee Demand Draft के माध्यम से देना होगा, जो Canara Bank, DSSC Branch (Code 16239) के पक्ष में देय होगा.

Step 5: सेल्फ-एड्रेस्ड लिफाफा संलग्न करें

10×22 सेंटीमीटर आकार का एक स्वयं का पता लिखा हुआ लिफाफा संलग्न करें, जिस पर ₹56 का डाक टिकट लगा हो.

---विज्ञापन---

Step 6: आवेदन पत्र जमा करें

सभी दस्तावेजों और डिमांड ड्राफ्ट के साथ आवेदन पत्र को निर्धारित पते पर आखिरी तरीख से पहले भेज दें.

---विज्ञापन---

DSSC Recruitment 2026: जरूरी दस्तावेज

आवेदन से पहले उम्मीदवार निम्न दस्तावेज तैयार रखें:

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • 10वीं का प्रमाणपत्र
  • 12वीं का प्रमाणपत्र
  • ग्रेजुएशन/तकनीकी योग्यता प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • EWS प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • PwBD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • ड्राइविंग लाइसेंस (ड्राइवर पद हेतु)
  • पहचान पत्र (ID Proof)
  • अनुभव प्रमाणपत्र (यदि आवश्यक हो)

UPPSSC ने निकाली 2516 पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग(UPSSSC) ने लोअर पीलीए के 2516 पदों पर भर्तियां निकाली हैं, जिसके लिए आवेदनकर्ता 18 जून से तक अप्लाई कर सकते हैं. बता दें कि इस भर्ती के लिए विभाग ने 29 मई को नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसकी आखिरी तारीख अब करीब आ पहुंची हैं. अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना रखते हैं, तो आपके लिए यह एक बड़ा मौका हो सकता है, क्योंकि भर्तियां भी ज्यादा हैं.

---विज्ञापन---

कौन और कैसे कर सकते हैं इस भर्ती के लिए अप्लाई?

इच्छुक उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री और पीईटी 2025 स्कोरकार्ड होना चाहिए, तभी वह इस भर्ती के लिए योग्य होंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह 18 जून से पहले upsssc.gov.in अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें, ताकि किसी तरह की देर न हो.
 

यह भी पढ़ें: UP पुलिस भर्ती के नियम बदले, कलावा और मंगलसूत्र पर बड़ा फैसला, जानें अब कैसे होंगे

---विज्ञापन---

First published on: Jun 04, 2026 02:59 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola