---विज्ञापन---

CBSE 10th Second Board Result 2026: सीबीएसई ने जारी किया 10वीं सेकंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट; ऐसे करें चेक

जिन छात्रों ने अपने अंकों में सुधार करने के लिए इस इम्प्रूवमेंट परीक्षा में भाग लिया था, वे अब डिजीलॉकर ऐप-वेबसाइट के जरिए और सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं. जिन छात्रों ने अपने अंकों में सुधार करने के लिए इस इम्प्रूवमेंट परीक्षा में भाग लिया था, वे अब डिजीलॉकर ऐप/वेबसाइट के जरिए और सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं.

बता दें, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के प्रावधानों के तहत इस साल से कक्षा 10वीं के लिए दो-बोर्ड परीक्षा प्रणाली की शुरुआत की गई है. इसके तहत पहली बोर्ड परीक्षा सभी छात्रों के लिए अनिवार्य थी, जबकि यह दूसरी बोर्ड परीक्षा पूरी तरह वैकल्पिक थी. यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी जो अपने पहले प्रयास के मार्क्स से संतुष्ट नहीं थे और स्कोर सुधारना चाहते थे. नियम के मुताबिक, छात्र के दोनों प्रयासों में से जिस परीक्षा में ज्यादा अंक आए होंगे, उसे ही फाइनल मार्कशीट में शामिल किया जाएगा.

---विज्ञापन---

DigiLocker पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले डिजीलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या अपने फोन में DigiLocker मोबाइल ऐप खोलें.
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या क्रेडेंशियल्स से साइन-इन करें. नए यूजर्स रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करके अपना अकाउंट बना सकते हैं.
  • होमपेज पर ‘Issued Documents’ सेक्शन में जाएं और ‘Central Board of Secondary Education (CBSE)’ को चुनें.
  • इसके बाद ‘Class 10 Marksheet/Passing Certificate 2026’ के विकल्प पर क्लिक करें.
  • फिर सीबीएसई रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें.
  • डिटेल्स सबमिट करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.

सीबीएसई द्वारा आयोजित पहली 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 93.70 प्रतिशत छात्र पास हुए थे. इसके बाद, नए सिस्टम के तहत अपने स्कोर को बेहतर बनाने के लिए 5 लाख से अधिक छात्रों ने इस दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था.

First published on: Jul 18, 2026 08:48 PM

End of Article

About the Author

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola