---विज्ञापन---

नशे में धुत महिलाओं का हंगामा… पहले कैब में ठोकी बाइक, फिर ड्राइवर को हेलमेट से पीटा; भीड़ को भी दी गालियां

सड़क पर हंगामा देख स्थानीय लोग बीच-बचाव करने आए. लेकिन महिलाओं ने उन लोगों पर भी हमला कर दिया. वीडियो में महिलाएं लोगों को गाली देते और अश्लील इशारे करते हुए दिखाई दे रही हैं.

---विज्ञापन---

बेंगलुरु की सड़कों पर शनिवार रात नशे में धुत दो महिलाओं का हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. एक मामूली टक्कर के बाद विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवतियों ने न केवल एक कैब ड्राइवर को पीटा, बल्कि बीच-बचाव करने आए लोगों के साथ भी बदसलूकी की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दोनों महिलाएं अपने दोस्तों से मिलकर लौट रही थीं. पहले उन्होंने अपनी बाइक से पीछे से एक कैब को टक्कर मार दी. कैब ड्राइवर अहमद ने जब टक्कर मारने के बारे में पूछा तो बहस शुरू कर दी. इस दौरान महिलाओं ने ड्राइवर को गालियां दीं और हेलमेट से उसे पीटना शुरू कर दिया. महिलाओं के हाथों में एक चेन लिपटी हुई थी, उससे भी ड्राइवर को पीटा.

---विज्ञापन---

सड़क पर हंगामा होते देख स्थानीय लोग बीच-बचाव करने आए. लेकिन महिलाओं ने उन लोगों पर भी हमला कर दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिलाएं भीड़ में मौजूद लोगों को भी गाली देते और उनकी ओर अश्लील इशारे करते हुए दिखाई दे रही हैं. भीड़ में से कुछ लोगों ने भी महिलाओं को अपशब्द कहे.

वीडियो में देख सकते हैं कि जब कुछ लोग महिलाओं को पकड़कर शांत करने की कोशिश कर रहे हैं, तो एक महिला उन्हें लात मारते हुए दिख रही है. हंगामा ज्यादा बढ़ने पर पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन महिलाएं तब भी बदसलूकी कर रही थीं. जब महिलाएं शांत नहीं हुईं तो पुलिस उन्हें अपने वाहन में बैठाकर ले जाती है. लेकिन पुलिस वाहन से भी वह भीड़ की ओर अश्लील इशारे करना और गाली देना जारी रखती हैं.

---विज्ञापन---

दोनों महिलाएं नशे की हालात में दिख रही थीं. हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है. लीजा और मैथ्यू नाम की दोनों महिलाएं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस आगे की जांच कर रही है.

First published on: Feb 08, 2026 06:19 PM

End of Article

About the Author

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola