---विज्ञापन---

फ्लैट में मिली दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर की लाश, पति से रह रही थी अलग; जांच में जुटी पुलिस

शव को पोस्टमॉर्टम और सुरक्षित रखने के लिए LBS अस्पताल भेज दिया गया है. थाना न्यू अशोक नगर में BNS की धारा 103(1) के तहत FIR दर्ज कर ली गई है. (विमल कौशिक की रिपोर्ट)

---विज्ञापन---

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना इलाके में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. वसुंधरा एन्क्लेव के सत्यम अपार्टमेंट में दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर की हत्या कर दी गई. 4 जून 2026 को दोपहर करीब 2 बजे न्यू अशोक नगर थाने में PCR कॉल आई. कॉल करने वाली महिला देवरती पॉल ने बताया कि उनकी बहन की हत्या हो गई है और शव फ्लैट में पड़ा है.

जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत सत्यम अपार्टमेंट पहुंची. शिकायतकर्ता देवरती पॉल ने बताया कि उनकी बहन देवोस्मिता पॉल फ्लैट में अकेली रहती थीं. सुबह से फ्लैट बाहर से बंद था और देवोस्मिता फोन नहीं उठा रही थीं. शक होने पर जब ताला तोड़कर अंदर देखा गया तो देवोस्मिता मृत हालत में मिलीं. महिला अपने पति से काफी समय से अलग रह रही थी.

---विज्ञापन---

क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया. टीम ने फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के बाद पूरे क्राइम सीन की बारीकी से जांच की. मौके से जरूरी सबूत और फॉरेंसिक सैंपल लिए गए हैं.

शव को पोस्टमॉर्टम और सुरक्षित रखने के लिए LBS अस्पताल भेज दिया गया है. थाना न्यू अशोक नगर में BNS की धारा 103(1) के तहत FIR दर्ज कर ली गई है. आरोपी को जल्द पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

---विज्ञापन---

First published on: Jun 04, 2026 10:24 PM

End of Article

About the Author

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola