---विज्ञापन---

SBI ATM Rules 2026: 1 अक्टूबर से बदल रहे हैं नियम, सैलरी अकाउंट होल्डर्स के लिए घटाई गई फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट

SBI ATM Rule Change: 1 अक्टूबर 2026 से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सैलरी अकाउंट होल्डर्स के लिए दूसरे बैंकों के ATM पर फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट 10 से घटकर 5 रह जाएगी. जानें कितना लगेगा चार्ज.

---विज्ञापन---

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहकों के लिए एक जरूरी खबर है. अगर आपका भी SBI में अकाउंट है, खासकर सैलरी अकाउंट, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद काम की है. बैंक ने ATM इस्तेमाल करने से जुड़े अपने नियमों में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है. यह नया नियम 1 अक्टूबर 2026 से पूरे देश में लागू होने जा रहा है.

सैलरी अकाउंट होल्डर्स के लिए फ्री ट्रांजेक्शन हुए कम

अब तक SBI के सैलरी पैकेज अकाउंट होल्डर्स को दूसरे बैंकों के ATM या ADWM (कैश डिपॉजिट व विड्रॉल मशीन) से हर महीने 10 फ्री ट्रांजेक्शन मिलते थे. लेकिन 1 अक्टूबर 2026 से इस सुविधा में कटौती की जा रही है. नए नियम के तहत अब सैलरी अकाउंट होल्डर्स को दूसरे बैंकों के ATM से हर महीने सिर्फ 5 फ्री ट्रांजेक्शन ही मिलेंगे.

---विज्ञापन---

इन 5 फ्री ट्रांजेक्शन में फाइनेंशियल (पैसे निकालना) और नॉन-फाइनेंशियल (बैलेंस चेक करना या मिनी स्टेटमेंट निकालना) दोनों तरह के लेन-देन शामिल हैं. इसके अलावा, इसमें मेट्रो और नॉन-मेट्रो शहरों का कोई अलग नियम नहीं होगा, यानी पूरे देश में 5 ट्रांजेक्शन की ही लिमिट रहेगी.

Alert : स‍ितंबर में इतने द‍िन रहेगी बैंकों में हड़ताल, डायरी में ल‍िख लें डेट; वरना हो जाएंगे परेशान

---विज्ञापन---

फ्री लिमिट खत्म होने के बाद कितना चार्ज लगेगा?
अगर आप 1 महीने में दूसरे बैंकों के ATM से 5 से ज्यादा बार लेन-देन करते हैं, तो आपको उसके लिए अतिरिक्त सर्विस चार्ज देना होगा.

कैश निकालने पर (Financial Transaction): 23 रुपये + GST प्रति ट्रांजेक्शन.

---विज्ञापन---

बैलेंस चेक या अन्य सेवाओं पर (Non-Financial Transaction): 11 रुपये + GST प्रति ट्रांजेक्शन.

SBI के अपने ATMs पर मिलती रहेगी बड़ी राहत
अगर आपके पास SBI का सैलरी अकाउंट है, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर भी है. SBI के अपने ATMs पर आपको पहले की तरह अनलिमिटेड (असीमित) फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा मिलती रहेगी. आप SBI के ATM से जितनी बार चाहें पैसे निकालें या बैलेंस चेक करें, आपको कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होगा. यह छूट सभी सैलरी पैकेज, शौर्य फैमिली पेंशन अकाउंट और SBI रिश्ते (फैमिली सेविंग्स अकाउंट) पर लागू रहेगी.

---विज्ञापन---

SBI Customer Alert: 4 सितंबर को 45 मिनट के ल‍िए ठप रहेंगी UPI सेवाएं, नोट कर लें टाइम‍िंग

रेगुलर सेविंग्स अकाउंट्स के लिए क्या हैं नियम?
अगर आपका SBI में आम बचत खाता (Regular Savings Account) है, तो आपके लिए नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दूसरे बैंकों के ATM पर आपको पहले की तरह हर महीने 5 फ्री ट्रांजेक्शन मिलेंगे. SBI के अपने ATMs पर आपको हर महीने 10 फ्री ट्रांजेक्शन मिलते रहेंगे. फ्री लिमिट खत्म होने के बाद नॉर्मल अकाउंट होल्डर्स को भी कैश निकालने पर 23 रुपये + GST और नॉन फाइनेंशियल काम पर 11 रुपये + GST चार्ज देना होगा.ग्स अकाउंट्स के नियमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. उन्हें पहले की तरह दूसरे बैंकों के ATM पर 5 फ्री ट्रांजेक्शन ही मिलेंगे.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 03, 2026 01:57 PM

End of Article

About the Author

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola