---विज्ञापन---

SIP Guide: पहली बार शुरू कर रहे हैं SIP? जानें सही म्यूचुअल फंड चुनने का एक्सपर्ट फॉर्मूला

First Time SIP Rules: म्यूचुअल फंड में पहली SIP कैसे शुरू करें? जानिए समय सीमा, रिस्क और लक्ष्यों के आधार पर सही इक्विटी या डेट फंड चुनने का आसान तरीका.

---विज्ञापन---

अगर आप कॉलेज स्टूडेंट हैं, हाल ही में नौकरी शुरू की है या पहली बार म्यूचुअल फंड में SIP करने का सोच रहे हैं, तो आपके मन में थोड़ा डर और ढेरों सवाल होना बिल्कुल लाजमी है. लेकिन सही जानकारी के साथ SIP शुरू करना लंबे समय में बड़ा फंड (Wealth) बनाने का सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है.

लेक‍िन आपके मन में एक सवाल जरूर आता होगा क‍ि अपनी पहली SIP कैसे और कहां से शुरू करें. आइये इसका सही जवाब ढूंढने की कोश‍िश करते हैं.

---विज्ञापन---

पहली SIP चुनने से पहले 3 बातें तय करना है जरूरी

एक्सपर्ट मानते हैं क‍ि किसी भी फंड में पैसा लगाने से पहले आपको ये 3 बातें खुद से पूछनी चाहिए:

समय सीमा (Time Horizon): आप कितने सालों के लिए पैसा निवेश करना चाहते हैं?

---विज्ञापन---

जोखिम लेने की क्षमता (Risk Appetite): आप कितना जोखिम या बाजार का उतार-चढ़ाव झेल सकते हैं?

वित्तीय लक्ष्य (Financial Goal): यह पैसा किस काम के लिए जोड़ा जा रहा है? जैसे क‍ि उच्च शिक्षा, बिजनेस, कार, घर या शादी.

---विज्ञापन---

समय के हिसाब से कौन-सा फंड चुने?
आपके गोल और समय सीमा के हिसाब से फंड का चुनाव अलग-अलग होना चाहिए. अगर कम समय के लिए यानी 1 से 3 साल के ल‍िए पैसा लगाना है, तो डेट फंड (Debt Funds) चुनें जहां जोखिम कम होता है.

अगर 3 से 5 साल के लिए निवेश करना है, तो हाइब्रिड फंड (Hybrid Funds) बेहतर हैं, जिनमें इक्विटी और डेट दोनों का मिक्स होता है. अगर आपके पास लंबा समय है जैसे कॉलेज स्टूडेंट्स के पास होता है, तो इक्विटी फंड (Equity Funds) सबसे बेस्ट हैं. लंबे समय में इनमें कंपाउंडिंग का सबसे ज्यादा फायदा मिलता है.

---विज्ञापन---

नए निवेशकों के लिए सबसे बड़ी सलाह
पहली बार का अनुभव अच्छा होना चाहिए:
एक्सपर्ट्स का मानना है कि शुरुआत में गलत जानकारी या गलत फंड चुनने से जो नुकसान होता है, उससे निवेशक का भरोसा उठ जाता है. इसलिए सही जानकारी होना बहुत जरूरी है.

फाइनेंशियल एडवाइजर की मदद लें: भले ही आपकी SIP की रकम 500 या 1000 की छोटी ही क्यों न हो, किसी अच्छे सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर की मदद लेकर ही शुरुआत करें. इससे आपका पहला अनुभव पॉजिटिव रहेगा और आप बिना तनाव के निवेश की यात्रा का आनंद ले सकेंगे.

---विज्ञापन---

अगर आप कम उम्र (जैसे कॉलेज के दिनों) से ही SIP शुरू कर देते हैं, तो आपको कंपाउंडिंग की ताकत (Power of Compounding) का सबसे ज्यादा फायदा मिलता है. गोल तय करें, सही एडवाइजर चुनें और छोटी रकम से ही सही, लेकिन आज ही अपने वित्तीय सफर की शुरुआत करें.

First published on: Aug 20, 2026 08:21 AM

End of Article

About the Author

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola