---विज्ञापन---

FASTag Rules Change: न‍ियमों में हुआ बदलाव, ब‍िना KYV बनेगा FASTag!

1 फरवरी 2026 से FASTag के नए नियम लागू क‍िए गए हैं. NHAI (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने वाहन मालिकों को बड़ी राहत देते हुए KYV (Know Your Vehicle) प्रक्रिया में बदलाव किया है. यहां समझिए कि अब आपको क्या करना होगा और क्या नहीं:

---विज्ञापन---

अब तक नियम यह था कि FASTag खरीदने और उसे सक्रिय (Activate) करने के बाद भी आपको ‘Know Your Vehicle’ (KYV) प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती थी, जिसमें गाड़ी की फोटो और अन्य दस्तावेज दोबारा अपलोड करने होते थे. 1 फरवरी 2026 से, कार, जीप और वैन जैसी निजी गाड़ियों के लिए इस KYV प्रक्रिया को खत्म कर दिया गया है.

UP को म‍िली दो बुलेट ट्रेन और 20,012 करोड़ रुपये की सौगात, जानें आपके शहर में रुकेगी या नहीं?

---विज्ञापन---

अब बैंक की यह जिम्मेदारी होगी कि वह FASTag जारी करने से पहले ही VAHAN डेटाबेस से आपकी गाड़ी की जानकारी खुद वेरिफाई कर ले. एक बार टैग मिल गया, तो आपको दोबारा वेरिफिकेशन के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.

क्या बिना KYC के काम चलेगा?

यहां ध्यान दें कि KYC (Know Your Customer) और KYV (Know Your vehicle) दो अलग चीजें हैं. आपके बैंक खाते या वॉलेट के लिए KYC (आधार, पैन कार्ड) अभी भी अनिवार्य है ताकि आप उसमें पैसे लोड कर सकें. बिना इसके आपका वॉलेट इनएक्टिव हो सकता है. हालांक‍ि KYV की अब छुट्टी हो गई है. क्‍योंक‍ि गाड़ी के दस्तावेजों और फोटो का पोस्ट-एक्टिवेशन वेरिफिकेशन (KYV) अब नहीं करना होगा.

---विज्ञापन---

Petrol Diesel Price : क्या बढ़ने वाली हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें? अब रूस के बजाय अमेरिका से तेल खरीदेगा भारत

पुराने FASTag वालों के लिए क्या नियम हैं?
अगर आपके पास पहले से FASTag है, तो आपको बार-बार KYV कराने की कोई जरूरत नहीं है. आपको वेरिफिकेशन तभी करना होगा जब आपके टैग के गलत इस्तेमाल या किसी तकनीकी गड़बड़ी की शिकायत आए. सामान्य स्थिति में आपका पुराना टैग चलता रहेगा.

---विज्ञापन---

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर बजट में हुई कौन सी घोषणाएं? यहां जानें Latest Update

इससे बार-बार डॉक्यूमेंट्स चेक न होने से टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी लाइनों से छुटकारा मिलेगा. पहले KYV न होने पर अक्सर टैग को ‘Blacklist’ कर दिया जाता था, अब वह झंझट खत्म हो गया है. अब नया FASTag लेना और उसे तुरंत इस्तेमाल करना पहले से कहीं ज्यादा आसान है.

---विज्ञापन---

First published on: Feb 03, 2026 05:22 PM
End of Article

About the Author

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola