---विज्ञापन---

Budget 2026: Gold Loan को लेकर हो सकते हैं 4 बड़े अपडेट, जानें क्‍या बदल सकता है

बजट 2026 में गोल्ड लोन (Gold Loan) को लेकर सरकार और आरबीआई (RBI) मिलकर कुछ ऐसे बदलाव कर सकते हैं, जिससे आम आदमी के लिए अपने सोने के बदले पैसा लेना और भी आसान और फायदेमंद हो जाएगा.

---विज्ञापन---

Budget 2026 Expectation: छोटे कर्ज लेने वालों के बीच गोल्‍ड लोन सबसे प्रचल‍ित है. इनमें ज्‍यादातर लोन 50000 रुपये से कम होते हैं. इन पैसों का इस्तेमाल आमतौर पर मेडिकल खर्च, शिक्षा, खेती की जरूरतों या छोटे बिजनेस के लिए वर्किंग कैपिटल के लिए किया जाता है. जबकि बैंकों को ऐसे लोन के लिए प्रायोरिटी सेक्टर लेंडिंग (PSL) का फायदा मिलता है, गोल्ड लोन NBFCs को इससे बाहर रखा गया है, जिससे उनके लिए उधार लेने की लागत बढ़ जाती है. आइये जानते हैं क‍ि इस बार बजट 2026 में गोल्‍ड लोन को लेकर कौन से बदलाव हो सकते हैं और आप पर इसका क्‍या असर होगा.

Budget Expectation: सस्‍ता एजुकेशन, लोन और स्‍क‍िल डेवलपमेंट… श‍िक्षा क्षेत्र को क्‍या है बजट से उम्‍मीदें

---विज्ञापन---

मीडिया रिपोर्ट्स और बैंकिंग जानकारों के अनुसार, इस बार बजट में गोल्‍ड लोन को लेकर 4 बड़े अपडेट देखने को मिल सकते हैं. आइये आपको उसके बारे में बताते हैं:

Budget 2026: इस बार क्‍या म‍िलेगी महंगाई से राहत, जानें क्‍या सस्‍ता और क्‍या महंगा हो सकता है?

---विज्ञापन---

2.5 लाख रुपये तक के लोन पर ज्यादा पैसा

अब तक आप अपने सोने की कीमत का 75% ही लोन ले पाते थे. नए नियमों, जो अप्रैल 2026 से लागू हो सकते हैं, के तहत, 2.5 लाख रुपये तक के छोटे लोन के लिए इसे बढ़ाकर 85% किया जा सकता है. अगर आपका सोना 1 लाख रुपये का है, तो पहले आपको 75,000 रुपये मिलते थे, लेकिन अब 85,000 तक मिल सकेंगे.

Budget Expectation: इंफ्रास्ट्रक्चर पर फिर होगा बड़ा दांव? जानें क्या है ‘विकसित भारत’ का मास्टरप्लान

---विज्ञापन---

UPI के जरिए गोल्ड लोन
मुथूट और मणप्पुरम जैसे बड़े खिलाड़ी मांग कर रहे हैं कि गोल्ड लोन को UPI से जोड़ दिया जाए. अगर ऐसा होता है तो इसका फायदा ये होगा क‍ि आपके पास एक ‘क्रेडिट लाइन’ होगी. आप बाजार में सामान खरीदते वक्त सीधे अपने ‘गोल्ड लोन अकाउंट’ से UPI पेमेंट कर सकेंगे. यानी आपको बार-बार बैंक जाकर पैसे निकालने की जरूरत नहीं होगी.

Budget 2026: क्या इस साल कम देना होगा Income Tax? मिडिल क्लास को नई राहत की उम्मीद

---विज्ञापन---

‘प्रायोरिटी सेक्टर’ का दर्जा
बजट में गोल्ड लोन देने वाली कंपनियों (NBFCs) को प्रायोरिटी सेक्टर में शामिल करने का संकेत मिल सकता है. इससे इन कंपनियों को बैंकों से सस्ता कर्ज मिलेगा. जब कंपनियों को सस्ता पैसा मिलेगा, तो वे आम जनता को भी कम ब्याज दरों पर गोल्ड लोन दे पाएंगी.

Budget Expectation 2026: फाइनेंस इंडस्‍ट्री ने की बजट से मांग, कैप‍िटल गेन टैक्‍स की जगह FII टैक्‍सेशन ले आए सरकार

---विज्ञापन---

पेपरलेस और तेज प्रक्रिया
सरकार डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करके गोल्ड लोन की प्रक्रिया को पूरी तरह पेपरलेस बनाने पर जोर दे सकती है. अभी गोल्ड लोन लेने में 30-45 मिनट लगते हैं, बजट के बाद इसे और कम करके 5-10 मिनट करने का लक्ष्य है. ई-केवाईसी और डिजिटल वैल्यूएशन से काम बहुत तेज हो जाएगा.

Budget Expectation: क्‍या सस्‍ता होने वाला है सोना चांदी! सरकार उठा सकती है कदम

---विज्ञापन---

आपके लिए क्या बदलेगा?
अगर ये 4 अपडेट लागू होते हैं, तो गोल्ड लोन लेना क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने जैसा आसान हो जाएगा. खास तौर पर छोटे व्यापारियों और किसानों के लिए यह इमरजेंसी फंड जुटाने का सबसे सस्ता और तेज जरिया बनेगा.

First published on: Jan 28, 2026 09:52 AM
End of Article

About the Author

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola