---विज्ञापन---

Apple के नए CEO टॉन टर्नस को मिलती है कितनी सैलरी? जानें Tim Cook से क‍ितनी है अलग

Apple CEO John Ternus Salary : ऐपल के नए सीईओ जॉन टर्नस को 58 मिलियन डॉलर (551 करोड़ रुपये) का पे-पैकेज मिलेगा, जबकि टिम कुक एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में 47 मिलियन डॉलर कमाएंगे. जानिए SEC फाइलिंग की पूरी जानकारी.

---विज्ञापन---

टेक दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी ऐपल (Apple) में एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है. 15 सालों तक ऐपल को 350 बिलियन डॉलर की वैल्यूएशन से उठाकर 4.5 ट्रिलियन डॉलर से भी ऊपर पहुंचाने वाले टिम कुक (Tim Cook) ने सीईओ (CEO) का पद छोड़ दिया है और अब कंपनी की कमान नए सीईओ जॉन टर्नस (John Ternus) के हाथों में आ गई है.

लेकिन टिम कुक रिटायर नहीं हुए हैं, वे अब एग्जीक्यूटिव चेयरमैन (Executive Chairman) की नई भूमिका संभालेंगे. जैसे ही जॉन टर्नस ने आधिकारिक तौर पर पदभार संभाला, अमेरिकी रेगुलेटर (US SEC) की फाइलिंग के जरिए दोनों दिग्गजों की सैलरी और पे-पैकेज का खुलासा हो गया. आइए जानते हैं कि नए सीईओ और टिम कुक को ऐपल से कितने करोड़ रुपये मिलने वाले हैं.

---विज्ञापन---

Tim Cook Steps Down: कौन हैं जॉन टर्नस, जो बने ऐपल के नए बॉस, ट‍िम कुक ने छोड़ा सीईओ का पद

नए सीईओ जॉन टर्नस की सैलरी और स्टॉक पैकेज

---विज्ञापन---

ऐपल के नए बॉस जॉन टर्नस को इस वित्त वर्ष के लिए करीब 58 मिलियन डॉलर (लगभग 551 करोड़ रुपये) का टारगेट पे-पैकेज मिलेगा. उनकी बेस‍िक सैलरी 3 मिलियन डॉलर यानी लगभग 28.5 करोड़ रुपये सालाना होगी. इसके अलावा उनके पास कंपनी के स्‍टॉक्‍्स भी होंगे. उन्‍हें करीब 55 म‍िल‍ियन डॉलर यानी लगभग 522 करोड़ रुपये के शेयर द‍िए जाएंगे.

हालांक‍ि उनके कुल शेयरों में से 75% शेयर कंपनी के मार्केट परफॉर्मेंस (S&P 500 इंडेक्स के आधार पर) से जुड़े होंगे, जबकि बाकी 25% शेयर अगले 4 सालों में धीरे-धीरे मिलेंगे.

---विज्ञापन---

माना जा रहा है कि सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (Hardware Engineering) के रूप में जॉन टर्नस पहले करीब 237 करोड़ रुपये सालाना कमा रहे थे, जो अब दोगुने से भी ज्यादा हो चुका है.

Apple ने कर दिया डेट का ऐलान! 9 सितंबर को आएगा iPhone 18 Pro, क्या दिखेगा कंपनी का पहला Foldable iPhone?

---विज्ञापन---

टिम कुक का नया रोल और घटी हुई सैलरी
टिम कुक ने सीईओ की कुर्सी छोड़ते ही अपनी सैलरी में भी कटौती स्वीकार की है. सीईओ के रूप में उन्हें 2025 में कुल $74.3 मिलियन (लगभग 706 करोड़ रुपये) मिले थे. अब एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में उनका नया पैकेज 47 मिलियन डॉलर यानी लगभग 446 करोड़ रुपये होगा.

सीईओ रहते हुए उनकी बेसिक सैलरी 3 म‍िल‍ियन डॉलर थी जो अब 2 मिलियन डॉलर हो गई है. स्‍टॉक अवॉर्ड्स की बात करें तो 45 मिलियन डॉलर के शेयर, जिसमें से 50% परफॉर्मेंस-बेस्ड और 50% टाइम-बेस्ड होंगे. फाइलिंग के अनुसार, अगर टिम कुक 1 साल बाद रिटायर भी होते हैं, तब भी उनके शेयर जब्त (Forfeit) नहीं होंगे, बल्कि तय तारीख पर उन्हें मिलते रहेंगे.

---विज्ञापन---

टिम कुक का 15 सालों का सुनहरा दौर
टिम कुक अगस्त 2011 में ऐपल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स के बाद सीईओ बने थे. इस सदी में ऐपल के सीईओ पद पर यह केवल दूसरा बड़ा बदलाव है. 15 साल के अपने कार्यकाल में टिम कुक ने ऐपल को न सिर्फ दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों की कतार में सबसे आगे खड़ा किया, बल्कि आईफोन और एपल वॉच जैसी कैटेगरी से रिकॉर्ड कमाई दर्ज की.

जॉन टर्नस के सामने टिम कुक की बनाई विरासत को आगे ले जाने और एआई (AI) के दौर में ऐपल को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने की बड़ी चुनौती होगी. हालांकि, इस नए लीडरशिप ट्रांसफर के साथ ऐपल ने साफ कर दिया है कि कंपनी नए विजन और नए पैकेज के साथ अगले दशक की तैयारी में जुट गई है.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 02, 2026 02:27 PM

End of Article

About the Author

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola