---विज्ञापन---

घर में EV चार्ज करते समय लगी आग, 7 लोगों की मौत! बिल्कुल न करें ये 5 गलतियां

क्या आप भी घर पर अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज करते हैं? इंदौर में एक छोटी सी लापरवाही ने 7 लोगों की जान ले ली. जानिए वो 5 बड़ी गलतियां जो आपकी जिंदगी भी खतरे में डाल सकती हैं.

---विज्ञापन---

इंदौर में बुधवार सुबह हादसा एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक घर में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसमें 7 लोगों की जान चली गई. अब ऐसे में सवाल है कि घर में ईवी कारों के चार्ज करना कितना सुरक्षित है? जैसे-जैसे देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का इस्तेमाल बढ़ रहा है, वैसे-वैसे उनकी सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतना बेहद जरूरी हो गया है. खासकर घर पर गाड़ी चार्ज करते समय छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है. इसलिए अगर आप भी अपनी EV घर पर चार्ज करते हैं, तो इन जरूरी बातों को नजरअंदाज बिल्कुल न करें.

घर में EV चार्जिंग के दौरान इन चीजों का ध्यान रखना जरूरी

एक्सटेंशन बोर्ड से बचें

EV चार्ज करने के लिए एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है. गाड़ी को चार्ज होने में काफी समय लगता है, जिससे एक्सटेंशन की तारें गर्म होकर जल सकती हैं. सुरक्षित तरीका यही है कि चार्जर को सीधे मजबूत और अच्छी क्वालिटी वाले दीवार के सॉकेट में ही लगाएं.

---विज्ञापन---

चार्जिंग केबल की नियमित जांच करें

चार्जिंग केबल की हालत पर हमेशा ध्यान देना जरूरी है. अगर तार कहीं से कटी हो, प्लग ढीला हो या चार्जिंग के दौरान ज्यादा गर्म हो रहा हो, तो तुरंत उसे बदल दें. खराब केबल का इस्तेमाल शॉर्ट सर्किट और आग का कारण बन सकता है.

कंपनी का ओरिजिनल चार्जर ही इस्तेमाल करें

हमेशा वही चार्जर इस्तेमाल करें जो कंपनी ने गाड़ी के साथ दिया है. यह चार्जर गाड़ी के बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम के हिसाब से बना होता है. सस्ते या लोकल चार्जर का इस्तेमाल करने से बैटरी ओवरहीट हो सकती है और आग लगने का खतरा बढ़ जाता है.

---विज्ञापन---

बैटरी फुल होने के बाद चार्जिंग बंद करें

आजकल की EV में ऑटो कट-ऑफ फीचर होता है, लेकिन फिर भी बैटरी फुल होने के बाद गाड़ी को लंबे समय तक प्लग में लगाकर रखना सही नहीं है. इससे बैटरी की लाइफ पर असर पड़ सकता है और रिस्क भी बढ़ता है. समय-समय पर चार्जिंग स्टेटस चेक करना बेहतर होता है.

सही जगह पर करें चार्जिंग

जहां आप गाड़ी चार्ज कर रहे हैं, वह जगह सूखी और हवादार होनी चाहिए. चार्जिंग के दौरान निकलने वाली गर्मी को बाहर निकलने का रास्ता मिलना जरूरी है. बारिश के मौसम में खास ध्यान रखें कि पार्किंग में पानी जमा न हो. अगर बैटरी निकालकर चार्ज करते हैं, तो उसे जमीन पर रखने के बजाय किसी टेबल या शेल्फ पर रखें.

---विज्ञापन---

इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल सुविधाजनक और पर्यावरण के लिए बेहतर है, लेकिन सुरक्षा के नियमों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. थोड़ी सी सावधानी आपकी और आपके परिवार की जिंदगी बचा सकती है.

ये भी पढ़ें- इंदौर में भीषण अग्निकांड, घर में आग से जिंदा जले एक ही परिवार के 7 लोग

---विज्ञापन---

First published on: Mar 18, 2026 09:30 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola