---विज्ञापन---

टाटा मोटर्स ने घटाई गाड़ियों की कीमतें, GST 2.0 से 1.45 लाख तक सस्ती हुईं कारें

Tata Motors ने अपने पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में 1.45 लाख रुपये तक की कटौती की है। GST 2.0 के नए टैक्स स्ट्रक्चर से छोटी कारें और SUV अब पहले से ज्यादा सस्ती हो गई हैं। जानें कैसे मिलेगा ग्राहकों को फायदा।

---विज्ञापन---

टाटा मोटर्स ने व्हीकल्स पर 1.45 लाख रुपये तक की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। कंपनी ने घोषणा करते हुए कहा कि नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी। कंपनी ने साफ कहा कि GST 2.0 से मिले टैक्स रिलीफ का पूरा फायदा सीधे ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा।

GST 2.0 से मिली राहत

हाल ही में लागू हुए GST 2.0 ने ऑटोमोबाइल सेक्टर को बड़ी राहत दी है। नए टैक्स स्ट्रक्चर में अब सिर्फ दो स्लैब रखे गए हैं 5% और 18%। साथ ही, गाड़ियों पर लगने वाला अतिरिक्त सेस (Cess) पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। इससे टैक्स सिस्टम पहले से कहीं ज्यादा आसान और पारदर्शी हो गया है।

---विज्ञापन---

छोटी कारों पर सबसे ज्यादा फायदा

छोटी कारों पर टैक्स में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अब 1200 सीसी तक की पेट्रोल, CNG और LPG कारें और 1500 सीसी तक की डीजल कारें 18% GST के दायरे में आ गई हैं। पहले इन पर 28% टैक्स और उसके ऊपर सेस लगता था। यानी ग्राहकों के लिए एंट्री-लेवल कारें अब पहले से काफी सस्ती होंगी।

ये भी पढ़ें- Maruti Victoris vs Creta vs Seltos: माइलेज में कौन-सी SUV बेहतर? जानें कीमत और फीचर्स

---विज्ञापन---

बड़ी कारों और SUV पर भी राहत

अब तक बड़ी कारों और SUV पर 43% से 50% तक टैक्स देना पड़ता था। GST 2.0 लागू होने के बाद इन पर अब सीधा 40% GST लगेगा। सेस हटने से बड़ी गाड़ियों की कीमतें भी घटेंगी और कंपनियों के लिए प्राइसिंग स्ट्रक्चर आसान हो जाएगा।

उद्योग पर असर

एक्सपर्ट्स का मानना है कि कम कीमत और आसान टैक्स सिस्टम से ऑटो सेक्टर को नई रफ्तार मिलेगी। इससे खासकर सेमी-अर्बन और ग्रामीण इलाकों में गाड़ियों की बिक्री बढ़ सकती है। NBFC और बैंकों से मिलने वाले ऑटो लोन भी इस बदलाव से तेजी पकड़ेंगे।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 06, 2025 11:44 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola